विदेश नीति पर पीएम बने हैं आइटम ब्वॉय : जदयू

विदेश नीति पर पीएम बने हैं आइटम ब्वॉय : जदयू फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : पत्रकारों को संबोधित करते जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार प्रतिनिधि, मुंगेर ————-जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा है कि विदेश नीति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आइटम ब्वॉय बने हुए हैं. […]

विदेश नीति पर पीएम बने हैं आइटम ब्वॉय : जदयू फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : पत्रकारों को संबोधित करते जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार प्रतिनिधि, मुंगेर ————-जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा है कि विदेश नीति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आइटम ब्वॉय बने हुए हैं. वे न तो संसद को विश्वास में ले रहे और न ही देश की जनता को. वे रविवार को मुंगेर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकवादी हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 56 इंच का सीना व पाकिस्तानी राष्ट्रपति नवाज शरीफ से चापलूसी को रोक नहीं पाया. पाकिस्तान लगातार युद्ध विराम का उल्लंघन कर रहा है. पिछले वर्ष 535 बार पाकिस्तान ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया. उन्होंने सवालिये लहजे में कहा कि क्या यही भाजपा का राष्ट्रवाद है. जिसके प्रधानमंत्री पाकिस्तान में 120 मिनट तक नवाज शरीफ से मिलते हैं और भारत में हमारे सैनिक आतंकी हमले में शहीद हो रहे हैं. उन्होंने बिहार में भाजपा के वरीय नेता सुशील मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता नहीं मिलने के कारण सुशील मोदी बिहार में वातावरण को बिगाड़ने की कोशिश में लगे हैं. जबकि भाजपा अपराधियों को संरक्षण दे रही है. उन्हें तो जनता ने जंगल में जाकर आत्म शुद्धि करने का जनादेश दिया था. इसलिए अब जनता को बड़गलाने का कार्य न करें. इस मौके पर जदयू के राजनीतिक सलाहकार रामप्रवेश पुरी, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बटेश्वर सिंह, पार्टी नेता राजीव नयन, देव कुमार, राजेश्वर राज मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >