आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक

आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक हवेली खड़गपुर : रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन शाखा हवेली खड़गपुर की बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कंचन कुमारी ने की. शिवशंकर चौधरी ने कहा कि विभाग द्वारा निर्धारित समय पर केंद्र में सभी सहायिका उपस्थित रहे. मानदेय में […]

आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक हवेली खड़गपुर : रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन शाखा हवेली खड़गपुर की बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कंचन कुमारी ने की. शिवशंकर चौधरी ने कहा कि विभाग द्वारा निर्धारित समय पर केंद्र में सभी सहायिका उपस्थित रहे. मानदेय में वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री एवं कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंपा जायेगा. सेविका की बहाली में प्रशिक्षित सहायिकाओं को बहाल करने सहित अन्य निर्णय लिये गये. मौके पर वीणा भारती, निशा, प्रेमा, आशा, शगुफ्ता सहित अन्य मौजूद थी. ———————-विधायक ने किया क्षेत्र भ्रमण टेटियाबंबर : स्थानीय विधायक मेवालाल चौधरी ने रविवार को गंगटा पंचायत के गंगटा, बारा, वासुदेवपुर, मंगनियातरी, उपरचक, बसमता गांवों का भ्रमण किया. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल एवं सिंचाई की समस्या को अविलंब दूर किया जायेगा. दौरा के क्रम में उनके साथ विष्णुदेव बिंद, प्रमोद यादव, ओमप्रकाश चौटाल, दिलीप बिंद, कमली यादव शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >