चोरों तक नहीं पहुंच पा रही मुंगेर पुलिस

चोरों तक नहीं पहुंच पा रही मुंगेर पुलिस प्रतिनिधि , मुंगेर ठंड बढ़ने के साथ ही चोरी की वारदात भी बढ़ गयी है. एक के बाद एक दुकानों एवं घरों के ताले टूट रहे है. लाखों की चोरी हो रही है. लेकिन चोरों तक पहुंचने में कोतवाली पुलिस अबतक पूरी तरह फ्लॉप है. जिससे आक्रोशित […]

चोरों तक नहीं पहुंच पा रही मुंगेर पुलिस प्रतिनिधि , मुंगेर ठंड बढ़ने के साथ ही चोरी की वारदात भी बढ़ गयी है. एक के बाद एक दुकानों एवं घरों के ताले टूट रहे है. लाखों की चोरी हो रही है. लेकिन चोरों तक पहुंचने में कोतवाली पुलिस अबतक पूरी तरह फ्लॉप है. जिससे आक्रोशित व्यवसायियों ने मुंगेर पुलिस को अल्टीमेटम दिया था कि 72 घंटे में या तो घटना में शामिल चोरों को पकड़े या व्यवसायियों के आंदोलन का सामना करें. पुलिस ने चैंबर के साथ बैठक कर आंदोलन को भी दबा दिया. लेकिन अबतक मुंगेर पुलिस रिजल्ट हासिल नहीं कर सकी है. चोरों के आतंक से न सिर्फ आम जनता परेशान है बल्कि शहर के व्यवसायी भी त्रस्त हैं. एक के बाद एक चोरी की वारदात हो रही है. घरों का ताला तोड़ कर चोरी करना, शहर के दुकानों के शटर काट कर चोरी करना आम बात हो गयी है. पिछले 15 दिनों में दर्जन भर घर व दुकान में चोरी की घटना को चारों ने अंजाम दिया गया. चोरी की घटना बढ़ी 22 दिसंबर को चोरों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के दलहट्टा निवासी सुरेश मंडल घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. जिसमें लगभग 5 लाख रुपये के समानों की चोरी कर ली. 26 दिसंबर को अलग-अलग दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. कोतवाली थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार गुलजार पोखर स्थित एक रेडिमेड दुकान के शटर का ताला काट कर लाखों की चोरी कर ली गयी. संचालक संजय कुमार ने अज्ञात चारों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी. उसी दिन कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार में राइट टेलीकॉम का शटर काट कर लैपटॉप, 10 मोबाइल सहित लगभग एक लाख रुपये के समान की चोरी कर ली. 29 दिसंबर की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के कटघर दारू गोदाम के समीप आदित्या इंटर प्राइजेज के गोदाम के दरवाजा का कुंडी उखाड़ कर एक लाख रुपये के ऊनी समान की चोरी कर ली. कहते हैं एसपी पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि चोर गिरोह की पहचान की जा रही है. थानाध्यक्षों को हिदायत दी गयी है कि अविलंब चोरी की घटना पर रोक लगे. इसके लिए रात्रि गश्ती को व्यवस्थित करने के आदेश दिये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >