मुंगेर इलेवन ने 69 रनों से कुम्हारटोली को किया पराजित प्रतिनिधि : मुंगेर मां चंडिका क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच नंद कुमार उच्च विद्यालय के मैदान में शनिवार को खेला गया. जिसमें मुंगेर इलेवन ने कुम्हारटोली जूनियर को 69 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंगेर इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाये. टीम की ओर से सोनू ने 31 गेंद पर 8 छक्का 7 चौका की मदद से सर्वाधिक 82 रन बनाये. जबकि गुलरेज ने 32 शब्बीर ने 31 रनों का योगदान दिया. कुम्हारटोली की ओर से रितेश ने 17 रन देकर 3 विकेट, काजू ने 20 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. जवाब में खेलने उतरी कुम्हार टोली की टीम 13.3 ओवर में ही 127 रन बना कर आल आउट हो गयी. टीम की ओर से कारे ने 36, आशीष ने 26 रन बनाये. मुंगेर इलेवन की ओर से सोनू ने 2, डिंपल ने 3 विकेट झटके. निर्णायक मंडली में राकेश कुमार, राजवीर सिंह शामिल थे. मैच को सफल बनाने में एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष यतींद्र नाथ भवानी, धीरज, विशाल, प्रसुन्न, अतुल, भज्जी का योगदान सराहनीय रहा.
मुंगेर इलेवन ने 69 रनों से कुम्हारटोली को किया पराजित
मुंगेर इलेवन ने 69 रनों से कुम्हारटोली को किया पराजित प्रतिनिधि : मुंगेर मां चंडिका क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच नंद कुमार उच्च विद्यालय के मैदान में शनिवार को खेला गया. जिसमें मुंगेर इलेवन ने कुम्हारटोली जूनियर को 69 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते […]
