कल होंगे जदयू कार्यकर्ता सम्मानित तारापुर : 4 जनवरी को उच्च विद्यालय शांतिनगर परिसर में एक सभा आयोजित कर जदयू कार्यकर्ताओं को विधायक डॉ मेवालाल चौधरी द्वारा सम्मानित किया जायेगा. इस संबंध में विधायक ने बताया कि शनिवार को कमरगामा हाउस में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसमें यह तय किया गया कि सम्मान समारोह आयोजित कर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाय. ———————-बीडीओ पर लगाया आरोप मुंगेर : आरटीआइ कार्यकर्ता मो. नदीम ने मुख्यमंत्री से लेकर एसडीओ तक को आवेदन भेजकर तारापुर बीडीओ पर गंभीर आरोप लगाया है. उसने कहा कि बीडीओ ने अपने कार्यालय के प्रधान लिपिक के दबाव में आ कर उर्दू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. ताबीर के विरुद्ध जांचोपरांत आरोप सत्य पाये जाने पर भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी. प्रधानाध्यापक ने लखनपुर टोला शिक्षा स्वयं सेवक के नियुक्ति में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गयी थी जो जांच में भी सही पाया गया. इस संबंध में बीडीओ दुर्गा शंकर ने बताया कि उक्त शिक्षक पर कार्रवाई की जा चुकी है. विभाग ने उसे निलंबित भी कर दिया. मो. नदीम और उक्त शिक्षक के बीच आपसी लड़ाई है तथा वह पदाधिकारी के माध्यम से लड़ाई लड़ना चाहता है. ————————-अपराध गोष्ठी आयोजित तारापुर : हरपुर थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक कैलाश राम की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें अनुमंडल के चारों थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में वारंटी की गिरफ्तारी, कुर्की जब्ती का तामिला करने, गश्ती बढ़ाने एवं सघन वाहन चेकिंग करने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया. मौके पर तारापुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, हरपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, संग्रामपुर थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा एवं असरगंज थानाध्यक्ष अरुण कुमार मंडल शामिल है. ———————–अवैध शराबियों पर कार्रवाई की मांग तारापुर : धोबिया पोखर निवासी सुधीर सिंह ने एसडीपीओ को एक ज्ञापन देकर अवैध शराब बनाने एवं बेचने पर रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने कहां कि अनुमंडल परिसर से महज 150 गज की दूरी पर धोबिया पोखर में मसोमात जागो देवी, उसके पुत्र मंटू बिंद, पिंटू बिंद, सिंटू बिंद द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण किया जाता है. साथ ही वहां शराब पिलाया जाता है. जिसके कारण असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों का यहां जमावड़ा लगा रहता है. इस होकर आने-जाने वाली महिला व लड़कियों पर छींटाकसी की जाती है. यहां की महिलाओं ने तारापुर थाना पुलिस को भी ज्ञापन दिया. लेकिन कार्रवाई नहीं की गयी. जबकि भट्ठी संचालक विरोध करने वाले को धमकाते भी है. उन्होंने इस दिशा में उचित कार्रवाई की मांग की.
कल होंगे जदयू कार्यकर्ता सम्मानित
कल होंगे जदयू कार्यकर्ता सम्मानित तारापुर : 4 जनवरी को उच्च विद्यालय शांतिनगर परिसर में एक सभा आयोजित कर जदयू कार्यकर्ताओं को विधायक डॉ मेवालाल चौधरी द्वारा सम्मानित किया जायेगा. इस संबंध में विधायक ने बताया कि शनिवार को कमरगामा हाउस में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसमें यह तय किया गया कि सम्मान समारोह […]
