ठंड व कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, परिचालन हुआ प्रभावित

ठंड व कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, परिचालन हुआ प्रभावित फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : ट्रेन के इंतजार में परेशान यात्री प्रतिनिधि , जमालपुरठंड के प्रकोप तथा कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो कर रह गया है. कई ट्रेन अनिश्चित विलंब से चल रही है तो इसके कारण कई […]

ठंड व कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, परिचालन हुआ प्रभावित फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : ट्रेन के इंतजार में परेशान यात्री प्रतिनिधि , जमालपुरठंड के प्रकोप तथा कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो कर रह गया है. कई ट्रेन अनिश्चित विलंब से चल रही है तो इसके कारण कई ट्रेनों के के गंतव्य तक बदल दिये जा रहे हैं. इसके कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आलम यह है कि शुक्रवार को यहां पहुंचने वाली कई ट्रेन शनिवार को पहुंची.प्राप्त समाचार के अनुसार 13409 अप मालदह-जमालपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, जो जमालपुर से किऊल के बीच 53423 अप सवारी गाड़ी बन कर चलती है, धनौरी से ही वापस लौट गई. जबकि इसे किऊल तक जाना था. पुन: यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 15:15 के बजाय मालदह के लिए 16:48 बजे प्रस्थान कर पायी. दूसरी ओर शुक्रवार की संध्या 18:15 बजे यहां आने वाली 14056 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल शनिवार की प्रात: 06:07 बजे जमालपुर पहुंची. यही हाल 13484 डाउन फरक्का एक्सप्रेस का भी रहा. यह ट्रेन भी अपने निर्धारित समय 00:55 के बजाय 10:02 बजे पहुंच पायी. शनिवार की ब्रह्मपुत्र मेल भी अपने निर्धारित समय से करीब छह घंटे विलंब से चलने की जानकारी दी गई. 22406 डाउन आनंद विहार भागलपुर गरीब रथ अपने निर्धारित समय प्रात: 09:15 से करीब 14 घंटे विलंब से चलने की जानकारी मिली. इसके कारण 22405 अप गरीब रथ का समय रि-शिडयूल किया गया. वहीं 12368 डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 11:02 से सवा छह घंटे विलंब से चल कर 17:1ृ5 बजे जमालपुर पहुंची. 13242 डाउन बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस 03:35 के बजाय 06:41 बजे पहुंची जिसके कारण 13241 अप बांका इंटरसिटी भी चार घंटे विलंब से चल कर जामलपुर पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >