अपराधी की पिस्तौल से चली गोली, हवलदार घायल

जमालपुर : शहर के जुबली बेल चौक पर अपराधी के पिस्तौल से चली गोली से सदर बाजार फाड़ी के हवलदार केदार प्रसाद घायल हो गये. गोली उसके दाहिने पैर में लगी है. उन्हें इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. पुलिस ने अपराधी निशांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आधा […]

जमालपुर : शहर के जुबली बेल चौक पर अपराधी के पिस्तौल से चली गोली से सदर बाजार फाड़ी के हवलदार केदार प्रसाद घायल हो गये. गोली उसके दाहिने पैर में लगी है. उन्हें इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. पुलिस ने अपराधी निशांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
आधा दर्जन अपराधी के जमा होने की थी सूचना
सदर बाजार स्थित एक चिकेन की दुकान पर आधा दर्जन अपराधी जमा होकर दुकानदार से चिकेन लेने को लेकर झंझट कर रहे थे. इसकी सूचना जब सदर बाजार फाड़ी पुलिस को मिली तो मौके पर हवलदार केदार प्रसाद अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंचे व एक अपराधी को दबोच लिया. जबकि चार-पांच अन्य भागने में सफल रहे.
पकड़े गये अपराधी निशांत कुमार के पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल व आठ जिंदा कारतूस बरामद किया गया. निशांत छोटी केशोपुर हीरा लाल चौक का रहने वाला है.
पुलिस गिरफ्त से भागने का कर रहा था प्रयास : पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि हवलदार केदार प्रसाद एक सिपाही के साथ गिरफ्तार अपराधी को रिक्शा से लेकर जमालपुर थाना जा रहा था.
रिक्शा जब जुबली बेल चौक पर पहुंची तो गिरफ्तार युवक रिक्शा से कूद कर भागने का प्रयास करने लगा. उसे पकड़ने के दौरान अपराधी से बरामद लोडेड पिस्तौल नीचे गिरा और फायर हो गया. पिस्तौल से निकली गोली केदार प्रसाद के दाहिने पैर में लगी. इसमें वह घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >