डीएम की अध्यक्षता में लगा 2015 का अंतिम जनता दरबार
विभिन्न प्रखंड क्षेत्र से जुटे थे दर्जनों फरियादी
मुंगेर : समाहरणालय में गुरुवार को जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में वर्ष 2015 का अंतिम जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें दर्जनों फरियादियों ने विभिन्न मामलों से संबंधित अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा और न्याय की गुहार लगायी. मौके पर उपविकास आयुक्त रामेश्वर पांडेय, जिला जन शिकायत पदाधिकारी बीबी तिवारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी केके शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
