निगम की बैठक में छाया रहा राशन-किरासन का मुद्दा

मुंगेर : नगर निगम बोर्ड की बैठक बुधवार को निगम कार्यालय में महापौर कुमकुम देवी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें जहां एक ओर शहरी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा कार्ड गरीबों के बदले अमीरों को उपलब्ध होने एवं बड़ी संख्या में लोगों को राशन उपलब्ध नहीं होने का मामला छाया रहा. बैठक में वार्ड पार्षद सुरेश […]

मुंगेर : नगर निगम बोर्ड की बैठक बुधवार को निगम कार्यालय में महापौर कुमकुम देवी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें जहां एक ओर शहरी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा कार्ड गरीबों के बदले अमीरों को उपलब्ध होने एवं बड़ी संख्या में लोगों को राशन उपलब्ध नहीं होने का मामला छाया रहा. बैठक में वार्ड पार्षद सुरेश नंदन प्रसाद सिंह एवं आशा देवी ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की सूची में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी हुई है. वार्ड नंबर 30 बेलन बाजार में जहां अधिकांश कार्ड गरीबों के बदले अमीरों का बन गया है.

वहीं कई जरूरतमंद बीपीएल परिवार के लोग योजना से वंचित हैं. बोर्ड की बैठक में वार्ड संख्या 26 सुजीत पोद्दार के वार्ड में दो समरसेबल लगाने का निर्णय लिया गया. जबकि पुलिस लाइन में बने नाले पर स्लैब ढ़ालने पर सहमति बनी. वार्ड पार्षद मो. जाहिद एवं रीता देवी ने नियमित सफाई की बात कही और अबतक हैंड ट्रॉली उपलब्ध नहीं कराये जाने पर खेद प्रकट किया गया. मौके पर नगर आयुक्त प्रभात कुमार सिन्हा, उममहापौर बेबी चंकी, पार्षद रवीश चंद्र वर्मा, गोविंद मंडल, तूफानी राउत, राजेश ठाकुर, सुजीत पोद्दार, रामानंद यादव सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >