चिकत्सिक की लापरवाही के कारण महिला की हुई मौत

चिकित्सक की लापरवाही के कारण महिला की हुई मौत प्रतिनिधि, तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर की व्यवस्था उस समय तार-तार हो गयी जब मंगलवार को गाजीपुर की एक वृद्ध महिला को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए परिजन अस्पताल लेकर आये. जहां न तो कोई चिकित्सक मौजूद थे और न ही कोई एएनएम. अंतत: वृद्ध महिला […]

चिकित्सक की लापरवाही के कारण महिला की हुई मौत प्रतिनिधि, तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर की व्यवस्था उस समय तार-तार हो गयी जब मंगलवार को गाजीपुर की एक वृद्ध महिला को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए परिजन अस्पताल लेकर आये. जहां न तो कोई चिकित्सक मौजूद थे और न ही कोई एएनएम. अंतत: वृद्ध महिला का उपचार के अभाव में मौत हो गयी. मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा किया. प्राप्त समाचार के अनुसार सिंचाई विभाग के पूर्व लेखापाल मो. अहिया अनासी की 65 वर्षीय पत्नी सालेहा खातून पूर्व से बीमार चल रही थी. मंगलवार की सुबह उसकी स्थिति गंभीर हो गयी और परिजनों ने उसे इलाज के लिए तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया. जहां दिन के 1:15 बजे न तो कोई चिकित्सक थे और न ही नर्स. काफी खोजबीन के बाद एक एएनएम पहुंची तो उन्होंने चिकित्सक के संदर्भ में कहा कि वे ऑपरेशन कक्ष में हैं. तब तक महिला की मौत हो चुकी थी. जबकि आउटडोर में डॉ नाज बानो, डॉ बीएन सिंह, डॉ ज्योति रजबार की ड्यूटी थी. जिसमें डॉ रजबार छुट्टी पर थे और डॉ बीएन सिंह संग्रामपुर गये हुए थे. ग्रामीण मो. लाल, मो. गुड्डु, मो. चांद ने बताया कि अस्पताल में 2 बजे तक आउटडोर चलता है. बावजूद एक भी चिकित्सक व नर्स का उपलब्ध नहीं होना अस्पताल की लापरवाही को दर्शाता है. ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि न तो चिकित्सक समय पर आते हैं और न ही मरीजों के साथ सही व्यवहार किया जाता है. इस संबंध में उपाधीक्षक डॉ राजेश्वर भगत ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के साथ पोलियो को लेकर बैठक कर रहे थे. हो-हल्ला होने की खबर पर आउटडोर पहुंचे और वृद्ध महिला की जांच की. उन्होंने महिला को मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >