बिहार सब जूनियर खेलकूद मीट 2016 प्रतियोगिता आयोजित टेटियाबंबर. टेटियाबंबर प्रखंड बीआरसी मध्य विद्यालय खगरौन में बिहार सब जूनियर खेलकूद मीट 2016 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ संकुल समन्वयक संजय कुमार ने हरी झंडी दिखा कर किया. प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. 100 मीटर बालक दौड़ में मध्य विद्यालय के दिलखुश कुमार व बालिका दौड़ में मध्य विद्यालय खगरौन की सोनल कुमारी ने बाजी मारी. इसी प्रकार 400 मीटर बालक दौड़ में अमित रजक, बालिका में मध्य विद्यालय कलई के शबनम कुमारी, ऊंची कूद बालक वर्ग में मध्य विद्यालय तिलकारी के कुंदन कुमार, बालिका में अमृतकला कुमारी प्रथम स्थान पर रही. क्विज बालक वर्ग में मध्य विद्यालय धौरी के संजीव कुमार, बालिका में मध्य विद्यालय कलई की स्नेहा कुमारी, चित्रकला में संदीप कुमार व अलका कुमारी ने बाजी मारी. विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने सम्मानित किया. निर्णायक मंडली में पुष्पा कुमारी, बुद्धदेव दास, राजेंद्र विद्यार्थी, विनय सिंह, अजय सिंह, अवधेश शर्मा शामिल थे.
बिहार सब जूनियर खेलकूद मीट 2016 प्रतियोगिता आयोजित
बिहार सब जूनियर खेलकूद मीट 2016 प्रतियोगिता आयोजित टेटियाबंबर. टेटियाबंबर प्रखंड बीआरसी मध्य विद्यालय खगरौन में बिहार सब जूनियर खेलकूद मीट 2016 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ संकुल समन्वयक संजय कुमार ने हरी झंडी दिखा कर किया. प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. 100 मीटर बालक दौड़ में मध्य विद्यालय […]
