हेडिंग : सड़क दुर्घटना में बैंक कर्मी की मौत

हेडिंग : सड़क दुर्घटना में बैंक कर्मी की मौतप्रतिनिधि, खगड़िया महेशखूंट थाना क्षेत्र के काजीचक के समीप एनएच-31 पर मोटरसाइकिल व ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम मधुबनी […]

हेडिंग : सड़क दुर्घटना में बैंक कर्मी की मौतप्रतिनिधि, खगड़िया महेशखूंट थाना क्षेत्र के काजीचक के समीप एनएच-31 पर मोटरसाइकिल व ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के खैरवार गांव निवासी, भागलपुर में पदस्थापित आइसीआइसीआइ बैंक के कर्मी लाल बाबू बाइक से अपने गांव से भागलपुर जा रहे थे. सोमवार से उनकी ड्यूटी शुरू होनी थी. काजीचक के समीप उनके बाइक की टक्कर ट्रक से हो गयी. घटना में मौके ही उनकी मौत हो गयी. महेशखूंट थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >