दलहट्टा स्पोर्टिंग व घोषी टोला विजयी

दलहट्टा स्पोर्टिंग व घोषी टोला विजयी मुंगेर. मां चंडिका क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा नॉक आउट मैच नंद कुमार उच्च विद्यालय वासुदेवपुर में रविवार को खेला गया. जिसमें दो मैच खेला गया. पहला मैच में दलहट्टा स्पोटिंग ने लाल दरवाजा चक दे को 4 विकट से पराजित किया. जबकि दूसरा मैच में घोषीटोला ने ने दहहट्टा […]

दलहट्टा स्पोर्टिंग व घोषी टोला विजयी मुंगेर. मां चंडिका क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा नॉक आउट मैच नंद कुमार उच्च विद्यालय वासुदेवपुर में रविवार को खेला गया. जिसमें दो मैच खेला गया. पहला मैच में दलहट्टा स्पोटिंग ने लाल दरवाजा चक दे को 4 विकट से पराजित किया. जबकि दूसरा मैच में घोषीटोला ने ने दहहट्टा यूथ को पराजित किया. पहला मैच दलहट्टा स्पोटिंग बनाम लाल दरवाजा चक दे के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लाल दरवाजा की टीम ने निर्धारित ओवर में 116 रन पर ऑल आउट हो गयी. टीम की ओर से सर्वाधिक रन राहुल ने 21 एवं छोटू ने 18 रन बनाये. दलहट्टा की ओर से सोनू ने 15 रन देकर 2 विकेट हासिल किया. जवाब में खेलने उतरी दलहट्टा की टीम 14 वें ओवर में ही 4 विकेट शेष रहते हुए मैच जीत लिया. निक्कू टू ने 23 बॉल पर 8 छक्का व 3 चौका की मदद से 55 रनों की बेहतरीन पारी खेली. दूसरा मैच दलहट्टा यूथ एवं घोषी टोला के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दलहट्टा यूथ ने 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाये. टीम की ओर से आयुष ने 55 रनों की पारी खेली. जवाब में खेलने उतरी घोषीटोला की टीम ने 8 वें ओवर में निर्धारित रन बना कर मैच जीत लिया. टीम की ओर से सौरभ ने 55, मनीष ने 50 रनों की पानी खेली. मैच ऑफ द मैच घोषीटोला के मनीष को दिया गया. निर्णायक मंडली में मधुसागर सिंह, राजवीर सिंह शामिल थे. टूर्नामेंट को सफल बनाने में धर्मेंद्र कुमार उर्फ पारो, एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष यतींद्र नाथ सिंह भवानी ने मुख्य भूमिका अदा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >