चार स्थानों पर जले अलाव तारापुर. बढ़ते ठंड को देखते हुए अंचलाधिकारी विद्यानंद राय द्वारा प्रखंड के चार स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है. ताकि ठंड से ठिठुर रहे लोगों एवं आम राहगीर को भी ठंड से निजात मिल सके. सीओ ने बताया कि प्रथम चरण में तारापुर के अनुमंडलीय अस्पताल, उर्दू चौक, थाना चौक एवं मोहनगंज चौक पर अलाव की व्यवस्था की गयी है. इसके अतिरिक्त तारापुर विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा ने रणगांव, माधोडीह, धोबिया पोखर सहित अन्य स्थानों पर भी अलाव की मांग की है. चित्रगुप्त समाज की बैठक तारापुर. अंगकीय चित्रगुप्त समाज की एक बैठक रविवार को तारापुर मोहनगंज स्थित प्रधान कार्यालय में हुई. उसकी अध्यक्षता खगेंद्र मोहन घोष ने की. बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान दौरे को सही बताया और कहा गया कि इससे भारत-पाकिस्तान के संबंध में सुधार होंगे. मौके पर हरेकृष्ण वर्मा, रवींद्र वर्मा, पंकज कुमार दास, धर्मेंद्र कुमार दास, डॉ किशोरी वर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे. प्राथमिकी दर्ज तारापुर. तारापुर थाना क्षेत्र के मोहनगंज निवासी वासुदेव मंडल की पत्नी आशा देवी ने पड़ोसी प्रमोद यादव एवं उनकी पत्नी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रमोद यादव एवं उसकी पत्नी द्वारा उन्हें डायन कह कर प्रताडि़त किया जाता है. यह जानकारी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने दी.
चार स्थानों पर जले अलाव
चार स्थानों पर जले अलाव तारापुर. बढ़ते ठंड को देखते हुए अंचलाधिकारी विद्यानंद राय द्वारा प्रखंड के चार स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है. ताकि ठंड से ठिठुर रहे लोगों एवं आम राहगीर को भी ठंड से निजात मिल सके. सीओ ने बताया कि प्रथम चरण में तारापुर के अनुमंडलीय अस्पताल, उर्दू चौक, थाना […]
