वद्यिुत विभाग की मनमानी से तंग उपभोक्ताओं ने किया सात घंटे आपूर्ति बाधित

विद्युत विभाग की मनमानी से तंग उपभोक्ताओं ने किया सात घंटे आपूर्ति बाधित फोटो संख्या : 8 फोटो संख्या : तार के नीचे काम करते मजदूर. प्रतिनिधि, तारापुरतारापुर विद्युत अवर प्रमंडल के अभियंताओं की लापरवाही से तंग आकर बिहमा पंचायत के काजीचक मिल्की गांव निवासी मंगल शर्मा ने रविवार को चालू लाइन से विद्युत संबंध […]

विद्युत विभाग की मनमानी से तंग उपभोक्ताओं ने किया सात घंटे आपूर्ति बाधित फोटो संख्या : 8 फोटो संख्या : तार के नीचे काम करते मजदूर. प्रतिनिधि, तारापुरतारापुर विद्युत अवर प्रमंडल के अभियंताओं की लापरवाही से तंग आकर बिहमा पंचायत के काजीचक मिल्की गांव निवासी मंगल शर्मा ने रविवार को चालू लाइन से विद्युत संबंध विच्छेद कर कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित कर दिया. विद्युत आपूर्ति लगभग सात घंटे तक बाधित रही. वहीं उपभोक्ता मंगल शर्मा तारापुर थाना में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता एवं अनुमंडल पदाधिकारी के विरुद्ध लिखित शिकायत की है. मंगल शर्मा का कहना है कि काजीचक स्थित उनके आवास से 11 हजार का तार गुजरा है जो वर्तमान में ढीला होकर उसके आवास में संपर्क कर रहा है. जिसके कारण उसके परिवार पर खतरा है और कभी किसी प्रकार की अप्रिय घटना घट सकती है. उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत 14 दिसंबर को भी विद्युत विभाग से की थी. जिसके बाद कर्मचारी स्पॉट पर पहुंचे और राशि की मांग करने लगा. उन्होंने राशि देने से मना कर दिया. उन्होंने यह भी कहा है कि अगर उसके परिवार के किसी भी सदस्य को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेवारी सहायक विद्युत अभियंता की होगी. रविवार को जब मंगल शर्मा द्वारा विद्युत आपूर्ति बाधित किया गया तो इसकी सूचना तारापुर थाना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद जंफर तोड़ कर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल हो पायी. इधर ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग द्वारा तार दुरुस्त नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य हो जायेंगे. इस संदर्भ में सहायक अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि तीन-चार दिनों के अंदर तार को दुरुस्त कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >