गंगा रेल पुल पर दौड़ा ट्रायल इंजन पेज 1 के लिए फोटो संख्या : 1,1ए, 2फोटो कैप्सन : रेल पुल पर दौड़ा ट्रायल इंजन एवं आरती उतारते मुख्य अभियंता व उपमहाप्रबंधक प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर गंगा रेल पुल पर पहली बार रविवार को ट्रायल इंजन दौड़ाया गया. जमालपुर से चल कर ट्रायल इंजन 3 नंबर गुमटी पहुंचा. जहां से इंजन पुल पर चढ़ा. देखते ही देखते इंजन 3 नंबर गुमटी से साढ़े चार किलोमीटर पुल का सफर तय कर गंगा पार पहुंचा. ट्रायल इंजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. ट्रायल इंजन जमालपुर से रेलवे गुमटी नंबर 3 होते हुए लाल दरवाजा पहुंचा. जहां पर इस्ट सेंट्रल रेलवे के मुख्य अभियंता एके दूबे, हाजीपुर डिवीजन के उपमहाप्रबंधक सुबोध कुमार, उपमुख्य अभियंता आशुतोष कुमार मिश्रा, स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की गयी. पुरोहित कृष्ण कुमार झा एवं पवन कुमार झा ने ट्रायल इंजन की विधिवत आरती उतारी. जबकि रेलवे अधिकारियों ने मंत्रोच्चार के बीच फूल-माला चढ़ाया और नारियल फोड़ा. जिसके बाद इंजन को पुल पर दौड़ाया गया. सभी अधिकारियों ने इंजन पर सवार होकर गंगा रेल पुल का निरीक्षण भी किया. अधिकारियों ने संबद्ध अभियंताओं एवं कार्य करने वाली एजेंसी को कई दिशा निर्देश भी दिये. ट्रायल इंजन को चालक वीरेंद्र कुमार एवं उपचालक विकास कुमार ने चलाया. मौके पर गंगा रेल पुल के मुख्य अभियंता एके दूबे ने कहा कि दो माह के अंदर इस पुल पर ट्रेनों का परिचालन आरंभ हो जायेगा. शेष काम को जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा और जल्द ही लोगों की आस पूर्ण होगी. मौके पर अभियंता निर्भय कुमार मिश्रा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजय कुमार, कनीय अभियंता रमण कुमार, सुधीर कुमार शर्मा, देव प्रकाश, कुमार उमेश चंद्र मुख्य रूप से मौजूद थे.
गंगा रेल पुल पर दौड़ा ट्रायल इंजन
गंगा रेल पुल पर दौड़ा ट्रायल इंजन पेज 1 के लिए फोटो संख्या : 1,1ए, 2फोटो कैप्सन : रेल पुल पर दौड़ा ट्रायल इंजन एवं आरती उतारते मुख्य अभियंता व उपमहाप्रबंधक प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर गंगा रेल पुल पर पहली बार रविवार को ट्रायल इंजन दौड़ाया गया. जमालपुर से चल कर ट्रायल इंजन 3 नंबर गुमटी […]
