प्रभु यीशु से विश्वशांति की प्रार्थना

यीशु ने दिया था भाईचारा, शांति व प्रेम का संदेश जमालपुर : प्रभु यीशु के जन्मोत्सव क्रिसमस को लेकर लौह नगरी जमालपुर के विभिन्न चर्चों में गुरुवार को उत्सव का माहौल बना रहा. यहां स्थित सभी चारों चर्चों को इस मौके पर सजाया संवारा गया था. इस्ट कॉलोनी स्थित संत जोसेफ चर्च के पल्ली पुरोहित […]

यीशु ने दिया था भाईचारा, शांति व प्रेम का संदेश

जमालपुर : प्रभु यीशु के जन्मोत्सव क्रिसमस को लेकर लौह नगरी जमालपुर के विभिन्न चर्चों में गुरुवार को उत्सव का माहौल बना रहा. यहां स्थित सभी चारों चर्चों को इस मौके पर सजाया संवारा गया था.
इस्ट कॉलोनी स्थित संत जोसेफ चर्च के पल्ली पुरोहित फादर नंदू ने बताया कि आज से दो हजार वर्ष पहले फिलिस्तीन के बेतेलेहम के एक छोटे से कस्बे में प्रभु यीशु का जन्म हुआ था. जिसे हम क्राइस्ट की जयंती के रूप में मनाते हैं. उनके जन्म के समय चारों तरफ अंधेरा छाया था. मरियम अपने पति जोसेफ के साथ किसी स्थल की तलाश कर रही थी.
उन्हें एक गोशाला में शरण मिली, जहां प्रभु का जन्म हुआ. इसका सर्वप्रथम संदेश गरेड़ियों को मिला था. उन्होंने क्रिसमस पूर्व समाज के कुचले, उपेक्षित, अपमानित लोगों व अशांति व हिंसा में विश्वास रखने वालोंं को आशा व प्रेम का संदेश देतेे हुए कहा कि समाज में कोई बड़ा या छोटा नहीं होता. कोई ऊंच-नीच नहीं बल्कि मानव जाति में ही कोई विषमता नहीं है.
हमारा फर्ज बनता है कि आपस में सब बैर भाव मिटा कर समाज व देश की उन्नति, शांति व एकजुटता के लिए काम करें जैसा कि प्रभु यीशु ने इस पृथ्वी पर आकर हम सबों को संदेश दिया. उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर की आधी रात को चर्च में समारोह का धूमधाम से आयोजन होगा. इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >