मौलाना इलेवन ने पोलो मैदान इलेवन को 5 विकेट से हराया प्रतिनिधि, मुंगेर ईद मिलादुल नवी पर्व के मौके पर गुरुवार को पोलो मैदान में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. जिसमें मौलाना इलेवन ने पोलो मैदान इलेवन को 5 विकेट से पराजित किया. मुख्य अतिथि के रुप में एसडीओ डॉ कुंदन कुमार मौजूद थे. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पोलो मैदान इलेवन (धावक, वॉलीबॉल खिलाड़ी) ने निर्धारित 15 ओवर में 82 रन बनाया. टीम की ओर से सुनील ने 36 एवं शंभु ने 22 रन बनाया. मौलाना इलेवन (इमाम, मौलाना, हाफिस) टीम की ओर से आमीररूल इसलाम ने 4 विकेट एवं अबरक एवं अफजाल ने 2-2 विकेट हासिल किया. जवाब में खेलने उतरी मौलाना इलेवन की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर निर्धारित रन बना लिया. टीम की ओर से अफजाल ने 30 एवं जीवरईल ने 25 रनों की बेहतरीन पारी खेली. पोलो मैदान इलेवन की ओर से 65 वर्षीय विवेकानंद चौधरी ने 2 विकेट हासिल की. इस तरह मौलाना इलेवन 5 विकेट से जीत दर्ज करायी. निर्णायक मंडली में एके झा एवं छोटू शामिल थे. मैन ऑफ द मैच अबजाल को दिया गया. जबकि वेस्ट बल्लेबाजी जीबरईल एवं वेस्ट बॉलर आमीरूल इसलाम को चुना गया.
मौलाना इलेवन ने पोलो मैदान इलेवन को 5 विकेट से हराया
मौलाना इलेवन ने पोलो मैदान इलेवन को 5 विकेट से हराया प्रतिनिधि, मुंगेर ईद मिलादुल नवी पर्व के मौके पर गुरुवार को पोलो मैदान में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. जिसमें मौलाना इलेवन ने पोलो मैदान इलेवन को 5 विकेट से पराजित किया. मुख्य अतिथि के रुप में एसडीओ डॉ कुंदन कुमार मौजूद थे. […]
