बागेश्वरी ने रतनपुर को 4 विकेट से हराया फोटो संख्या : 6 फोटो कैप्सन : विजयी टीम प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर प्रखंड के शामपुर में नवयुवक संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे छठ पूजा टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में टीसीसी, बागेश्वरी ने वीएसएसटीआर रतनपुर को 4 विकेट से पराजित कर दूसरे राउंड में प्रवेश पा लिया. बागेश्वरी के पुन्नु को बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रतनपुर की टीम निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 124 रनों का लक्ष्य बागेश्वरी के समक्ष रखा. जिसमें मनीष ने 6 छक्के एवं 4 चौके की मदद से 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वहीं बागेश्वरी टीम के पुन्नु, आर्यन, गोलू व मनोज ने 2-2 विकेट चटकाये. जवाब में उतरी बागेश्वरी की टीम 12 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया. जिसमें पुन्नु ने 35, अनुज ने 27, शशि व राजू ने 20-20 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वहीं रतनपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनीष, संजीव व प्रवीण ने 2-2 विकेट चटकाये. पुन्नु को बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पंचायत समिति सदस्य अरुण मंडल द्वारा दिया गया. निर्णायक की भूमिका मंतोष व कुणाल ने निभायी. स्कोरिंग जीवन व कुंदन कर रहे थे. जबकि मैच का आंखों देखा हाल रोशन कुमार निराला सुना रहे थे. इस मौके पर अध्यक्ष वरुण मंडल, सचिव रूपेश कुमार सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे.
बागेश्वरी ने रतनपुर को 4 विकेट से हराया
बागेश्वरी ने रतनपुर को 4 विकेट से हराया फोटो संख्या : 6 फोटो कैप्सन : विजयी टीम प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर प्रखंड के शामपुर में नवयुवक संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे छठ पूजा टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में टीसीसी, बागेश्वरी ने वीएसएसटीआर रतनपुर को 4 विकेट से पराजित कर दूसरे राउंड […]
