एमडीएम की हो नियमित जांच: विधायक

एमडीएम की हो नियमित जांच: विधायक समन्वय समिति की बैठक में उठाये गये कई मुद्दे संग्रामपुर व असरगंज के पीओ की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : बैठक को संबोधित करते विधायक. प्रतिनिधि, तारापुर अनुमंडल सभागार तारापुर में गुरुवार को अनुमंडल स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता अनुमंडल […]

एमडीएम की हो नियमित जांच: विधायक समन्वय समिति की बैठक में उठाये गये कई मुद्दे संग्रामपुर व असरगंज के पीओ की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : बैठक को संबोधित करते विधायक. प्रतिनिधि, तारापुर अनुमंडल सभागार तारापुर में गुरुवार को अनुमंडल स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार भारती ने की. मुख्य अतिथि विधायक डॉ मेवालाल चौधरी मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में सभी विभागों के योजनाओं की अद्यतन जानकारी ली गयी. विधायक डॉ मेवालाल चौधरी ने कहा कि बीइओ द्वारा लगातार विद्यालय का निरीक्षण किया जाय और एमडीएम की नियमित जांच होनी चाहिए. ताकि स्कूली बच्चों को पौष्टिक आहार मिल सके. उन्होंने ग्रामीण विद्युतीकरण की धीमी रफ्तार से हो रहे कार्यों पर नाराजगी जतायी और कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि समय सीमा के अंदर कार्य को पूर्ण किया जाय. अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे. उन्होंने कहा कि विकास के सहारे एक गांव आदर्श बनाना मेरा लक्ष्य है. बैठक में ग्रामीण स्तर पर सीओ एवं बीडीओ मिल कर हाट तैयार करने की रणनीति पंचायत समिति की बैठक में तैयार करें. ताकि ग्रामीणों को एक जगह सारे समान उपलब्ध हो सके. उन्होंने कृषि विभागों के कार्यों की आलोचना करते हुए कहा कि पहले बीएओ प्रशिक्षित हों. अनुमंडल पदाधिकारी ने संग्रामपुर एवं असरगंज के पीओ को बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण की मांग की. तारापुर में 14, असरगंज 13 व संग्रामपुर में 17 भवनहीन विद्यालय को जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश सीओ को दिया गया. इस मौके पर अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गा शंकर, सूरज कुमार, सीओ रंजीत कुमार, एमओ कमल जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >