जिले में लुढ़का पारा, बढ़ी कनकनी

मुंगेर : एक ओर जहां पिछले एक सप्ताह से ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. वहीं दूसरी ओर सर्द हवाओं से जिंदगानी पूरी तरह ठिठुर गयी है. बुधवार को न्यूनतम तापमान का पारा लुढ़क कर 11 डिग्री तक पहुंच गया. जिसके कारण जिले में कनकनी के प्रकोप से लोग त्रस्त हो गये हैं. सर्द […]

मुंगेर : एक ओर जहां पिछले एक सप्ताह से ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. वहीं दूसरी ओर सर्द हवाओं से जिंदगानी पूरी तरह ठिठुर गयी है. बुधवार को न्यूनतम तापमान का पारा लुढ़क कर 11 डिग्री तक पहुंच गया. जिसके कारण जिले में कनकनी के प्रकोप से लोग त्रस्त हो गये हैं.

सर्द हवाओं का थपेरा खाकर बच्चे स्कूल जाने के लिए विवश हैं. लेकिन अबतक प्रशासनिक स्तर पर ठंड से राहत देने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. पिछले एक सप्ताह से कनकनी काफी बढ़ चुकी है. लोग रात तो रात दिन में भी ठिठुर रहे हैं.

जिसके कारण लोग दिन में अधिक से अधिक समय धूप में ही बैठना पसंद कर रहे हैं. दोपहर बाद से धूप का असर भी फीका हो जाता है और जैसे-जैसे शाम ढलते जाती है, वैसे-वैसे कनकनी बढ़ती चली जाती है. शाम छह बजे के बाद से लोग अपने घर निकलना पसंद नहीं कर रहे हैं.

नहीं हुई है अलाव की व्यवस्था . जिले में ठंड का आलम इस कदर बढ़ चुकी है कि लोग इससे बचने के लए अब अलाव का सहारा लेने लगे हैं. किंतु प्रशासनिक स्तर पर अबतक जिले में एक भी स्थान पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. कुछ ऐसे स्थान हैं, जहां लोगों का आवागमन 24 घंटे होते रहता है.

इसमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अस्पताल प्रमुख है. इन स्थानों पर आम लोगों के साथ-साथ रिक्शा चालक व अन्य मजदूर वर्ग के लोग रात्रि में भी मौजूद रहते हैं.

कोहरे की स्थिति में बरतें सावधानी. ठंड के दिनों में कोहरे का होना आम बात है. किंतु कोहरे के कारण सड़कों पर आवागमन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है. थोड़ी सी भी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >