विधायक ने किया सजुआ पंचायत भवन का उद्घाटन

विधायक ने किया सजुआ पंचायत भवन का उद्घाटन प्रतिनिधि, असरगंज असरगंज प्रखंड के पंचायत भवन सजुआ का उद्घाटन तारापुर के विधायक डॉ मेवालाल चौधरी ने फीता काट कर किया. समारोह की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया गणपत यादव ने की. जबकि संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद यादव ने की. विधायक डॉ मेवालाल चौधरी ने कहा कि […]

विधायक ने किया सजुआ पंचायत भवन का उद्घाटन प्रतिनिधि, असरगंज असरगंज प्रखंड के पंचायत भवन सजुआ का उद्घाटन तारापुर के विधायक डॉ मेवालाल चौधरी ने फीता काट कर किया. समारोह की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया गणपत यादव ने की. जबकि संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद यादव ने की. विधायक डॉ मेवालाल चौधरी ने कहा कि गांव का विकास करना ही उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई की समस्या का निदान हर हाल में किया जायेगा. किसानों को हताश व निराश होने की जरूरत नहीं है. हर हाल में गांव-गांव तक विकास होगा और सिंचाई की समस्या को दूर किया जायेगा. पंचायत का विकास ग्रामीणों के सहयोग से भी संभव है. प्रखंड कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अशोक कुमार यादव एवं ग्रामीणों ने सजुआ पंचायत के समस्याओं से अवगत कराया और क्षेत्र को सुखाड़ क्षेत्र घोषित कराने की मांग की. साथ ही प्रखंड के ममई, चाखंड, मगरप्पा, खरबा, भतेड़ी, विषणपुर, मकवा सहित अन्य गांवों का दौरा कर क्षेत्र की समस्या से अवगत हुए और समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया. मौके पर सरपंच डॉ गणित पंजियारा, विनय कुमार यादव, बलराम यादव, तनिक लाल यादव, सीताराम यादव, नागेश्वर यादव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >