सिंचाई के लिए किसानों की बिजली की आवश्यकता हो रही महसूस प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर इस वर्ष अल्प वर्षा होने के कारण खड़गपुर क्षेत्र में धान का फसल बरबाद हो गया. प्रकृति और सिंचाई नहर पर आश्रित किसानों को इस बार धान की फसल को लेकर काफी चिंतित हैं. अब किसानों को रबी फसल को लेकर परेशान हैं और बुआई के लिए असंतोष हैं. जिसके कारण वे कोई जोखिम भरा कदम नहीं उठाना चाहते और अबतक डीजल अनुदान से वंचित हैं. बनहरा प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति एवं पैक्स अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने एसडीओ को आवेदन के माध्यम से कहा कि सिंचाई योजना खड़गपुर झील नहर शाखा व सिंधुवारिणी जलाशय योजना मृतप्राय हो चुकी है. ऐसी परिस्थिति में किसान सिंचाई की समस्या से परेशान हैं. सिंचाई के लिए बोरिंग या नलकूप भी नहीं है. किसान डीजल से सिंचाई करने में भी असमर्थ हैं. विद्युत विभाग किसानों को अपना उपभोक्ता बना कर सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें.
सिंचाई के लिए किसानों की बिजली की आवश्यकता हो रही महसूस
सिंचाई के लिए किसानों की बिजली की आवश्यकता हो रही महसूस प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर इस वर्ष अल्प वर्षा होने के कारण खड़गपुर क्षेत्र में धान का फसल बरबाद हो गया. प्रकृति और सिंचाई नहर पर आश्रित किसानों को इस बार धान की फसल को लेकर काफी चिंतित हैं. अब किसानों को रबी फसल को लेकर […]
