मनोज हत्याकांड में आखिरकार दो दिन बाद अज्ञात के विरुद्ध दर्ज हुई राथमिकी

मनोज हत्याकांड में आखिरकार दो दिन बाद अज्ञात के विरुद्ध दर्ज हुई राथमिकी प्रतिनिधि , मुंगेर मनोज रजक हत्याकांड में आखिरकार मृतक के पिता ब्रह्मदेव रजक ने हत्या के दो दिनों बाद सोमवार को अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि कोतवाली थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने की. विदित […]

मनोज हत्याकांड में आखिरकार दो दिन बाद अज्ञात के विरुद्ध दर्ज हुई राथमिकी प्रतिनिधि , मुंगेर मनोज रजक हत्याकांड में आखिरकार मृतक के पिता ब्रह्मदेव रजक ने हत्या के दो दिनों बाद सोमवार को अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि कोतवाली थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने की. विदित हो कि अपराधियों के खिलाफ आवाज उठाने एवं विरोध में गवाही देने पर मनोज को लगातार जान मारने की धमकी दी जा रही थी. अपराधियों ने शनिवार की अहले सुबह अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद से ही मनोज के परिजनों में अपराधियों का खौफ व्याप्त हो गया. बताया जाता है कि परिजन मामले में केश दर्ज करने को तैयार नहीं थे. उनका सीधा कहना था कि क्या मिला मेरे बेटे को अपराधियों का विरोध करके. एक घायल हो इलाज कराने की सजा मिली. अब हमलोग पुन: अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर क्या कर लेंगे. अपराधी फिर किसी को मार देगा. पुलिस लगातार परिजनों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दबाव बना रही थी. जबकि परिजन अज्ञात पर भी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराना चाह रहे थे. दो दिन बाद मृतक के पिता ने मामला तो दर्ज कराया. लेकिन नामजद नहीं बल्कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. इधर आज भी मृतक के परिजनों में अपराधियों का खौफ व्याप्त है. कुछ भी पूछने पर सीधे मुंह बंद कर लेते है. मानो कुछ हुआ ही नहीं हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >