विधायक ने किया शिलान्यास संग्रामपुर . तारापुर के विधायक डॉ मेवालाल चौधरी सोमवार को करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया. प्रखंड के दुरमट्ठा पंचायत के कटिया नदी पर पुल निर्माण एवं दुर्गापुर पंचायत के सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग में धनपुरा गांव से चकवारा गांव के बीच केनाल पथ की आधारशिला रखी. दोनों योजनाओं की लागत लगभग साढ़े चार करोड़ की है. शिलान्यास का कार्यक्रम कटिया नदी पर आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता दुरमट्ठा पंचायत के सरपंच रघुनंदन सिंह ने की. विधायक ने कहा कि इस पुलिया के निर्माण होने से कई गांवों के लोग लाभान्वित होंगे. मौके पर पूर्व प्रमुख विजय कापरी, प्रखंड जदयू अध्यक्ष कमल नयन सिंह, ठाकुर अनुरंजन सिंह, जयप्रकाश सिंह, सच्चिदानंद मंडल उपस्थित थे. —————————–शिविर में खुले 50 खाते बरियारपुर : प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार की अगुआई में प्रखंड परिसर में सोमवार को शिविर लगा कर लाभुकों का खाता खोला गया. उन्होंने बताया कि सरकार का सख्त निर्देश है कि सरकारी लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को हर हाल में बैंक खाता होना चाहिए. इसलिए शिविर लगाकर विकलांग, विधवा, लक्ष्मीबाई पेंशन के कुल 50 लाभुकों का खाता खोला गया. शिविर में बैंक ऑफ इंडिया के वेदप्रकाश शर्मा, इलाहाबाद बैंक के अविनाश ओझा एवं एसबीआइ के विपिन बिहारी ने लाभुकों का खोता खोला.
विधायक ने किया शिलान्यास
विधायक ने किया शिलान्यास संग्रामपुर . तारापुर के विधायक डॉ मेवालाल चौधरी सोमवार को करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया. प्रखंड के दुरमट्ठा पंचायत के कटिया नदी पर पुल निर्माण एवं दुर्गापुर पंचायत के सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग में धनपुरा गांव से चकवारा गांव के बीच केनाल पथ की आधारशिला रखी. दोनों योजनाओं की लागत […]
