रेड लाइट एरिया में छापेमारी, दर्जन भर हिरासत में

रेड लाइट एरिया में छापेमारी, दर्जन भर हिरासत में फोटो संख्या : 1,2 फोटो कैप्सन : पकड़ी गयी लड़कियां एवं गिरफ्तार संचालक व दलाल प्रतिनिधि, मुंगेर शहर के रेड लाइट एरिया श्रवण बाजार में सोमवार को पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. जिसमें यहां बड़े पैमाने पर देह व्यापार का […]

रेड लाइट एरिया में छापेमारी, दर्जन भर हिरासत में फोटो संख्या : 1,2 फोटो कैप्सन : पकड़ी गयी लड़कियां एवं गिरफ्तार संचालक व दलाल प्रतिनिधि, मुंगेर शहर के रेड लाइट एरिया श्रवण बाजार में सोमवार को पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. जिसमें यहां बड़े पैमाने पर देह व्यापार का मामला उजागर हुआ. इस मामले में जहां दर्जन भर लड़की व महिलाओं को हिरासत में लिया गया है. वहीं धंधे में लिप्त कोठा संचालक दीपक चौधरी व दलाल शाह आलम को गिरफ्तार किया गया. सोमवार की दोपहर एसपी वरुण कुमार सिन्हा एवं एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने श्रवण बाजार में छापेमारी की और दर्जन भर लड़कियों एवं महिलाओं को हिरासत में लिया. जिससे गहन पूछताछ की जा रही है. छापेमारी के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि यहां बड़े पैमाने पर जिस्म फरोख्त का धंधा चल रहा है. कई घरों में पारिवारिक पृष्ठभूमि के नाम पर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है. आज जिन लड़कियों को हिरासत में लिया गया है उनमें सहरसा, बेतिया व मुजफ्फरपुर की लड़कियां भी शामिल है. ये लोग पूछताछ के दौरान पुलिस को बड़गलाने की भी बार-बार कोशिश कर रही थी. विदित हो कि रविवार को पुलिस ने इसी बाजार से छापेमारी कर पटना, मुजफ्फरपुर व किशनगंज की तीन लड़कियों को बरामद की थी. कहते हैं पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि देह व्यापार के मामले में दजर्न भर लड़कियां पकड़ी गयी है. जिससे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि जो दो युवक गिरफ्तार हुए हैं उसे जेल भेजा जा रहा है तथा इस कारोबार पर हर हाल में रोक लगायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >