थानेदार को नहीं थी अपहरण की जानकारी

मुंगेर : पुलिस दबिश के कारण अपहर्ताओं ने 24 घंटे के अंदर अपहृत प्रभारी प्रधानाध्यापक सुबोध साह को मुक्त कर दिया. उसे पुलिस ने तारापुर से अपने कब्जे में लिया. एसपी ऑफिस के लॉगर सेक्शन में अपराधियों द्वारा मोबाइल पर किये जा रहे बातचीत में पता चला कि रंजन बिंद गिरोह ने खड़गपुर के किसी […]

मुंगेर : पुलिस दबिश के कारण अपहर्ताओं ने 24 घंटे के अंदर अपहृत प्रभारी प्रधानाध्यापक सुबोध साह को मुक्त कर दिया. उसे पुलिस ने तारापुर से अपने कब्जे में लिया. एसपी ऑफिस के लॉगर सेक्शन में अपराधियों द्वारा मोबाइल पर किये जा रहे बातचीत में पता चला कि रंजन बिंद गिरोह ने खड़गपुर के किसी विद्यालय के प्रधानाध्यापक का अपहरण कर लिया है. जब इस संबंध में खड़गपुर, शामपुर थानाध्यक्षों से पूछताछ की गयी तो उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं था.

जिसके बाद पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा खुद हरकत में आये थानेदारों को विद्यालय-विद्यालय जाकर प्रधानाध्यापक के मिसिंग की सूचना एकत्रित करने का निर्देश दिया. एसपी को पुन: लॉगर सेक्शन से ही बताया गया कि उच्च विद्यालय बैजलपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुबोध साह का अपहरण कर लिया गया. पुलिस अधीक्षक खुद घटना स्थल पर पहुंचे और शिक्षकों को जानकारी मांगी. शिक्षकों ने बताया कि हमलोग 9:30 बजे विद्यालय पहुंचे तो प्रधानाध्यापक का कमरा खुला हुआ था और प्रधानाध्यापक नहीं थे.

शिक्षकों ने करायी प्राथमिकी दर्ज :विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार रविदास, विनोद प्रसाद, साकेत बिहारी, प्रकाश कुमार एवं मो. जाकिर हुसैन ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष लिखित बयान दिया कि वे लोग विद्यालय पहुंचे और स्टाफ रूम में बैठ गये. जब प्रधानाध्यापक को खोजने उनके कमरे में गये तो वे नहीं थे.
उनके मोबाइल पर फोन लगाया तो कोई जानकारी नहीं मिल पायी. हमलोगों को लगता है कि किसी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक का अपहरण कर लिया. एसपी ने बताया कि शिक्षकों के बयान पर ही प्राथमिकी दर्ज की गयी है. क्योंकि परिजनों ने किसी प्रकार के अपहरण की सूचना नहीं दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >