नहीं मिल रहा आइसीयू का लाभ

मुंगेर : सदर अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए फरवरी 2015 में आइसीयू व एसएनसीयू का उद्घाटन किया गया. किंतु ये दोनों सेवाएं वर्तमान में मुंगेर के लोगों को उपलब्ध नहीं हो रही. जिसके कारण मरीजों को इलाज के लिए भागलपुर या पटना जाना पड़ रहा है. सेवा उपलब्ध कराने के नाम […]

मुंगेर : सदर अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए फरवरी 2015 में आइसीयू व एसएनसीयू का उद्घाटन किया गया. किंतु ये दोनों सेवाएं वर्तमान में मुंगेर के लोगों को उपलब्ध नहीं हो रही.

जिसके कारण मरीजों को इलाज के लिए भागलपुर या पटना जाना पड़ रहा है. सेवा उपलब्ध कराने के नाम पड़ भले ही लाखों रुपये खर्च किये गये हों. किंतु इसका रत्ती भर भी लाभ आजतक किसी को नहीं मिल पाया है.

वर्षों से बंद पड़ा है आइसीयू
28 फरवरी 2015 को सदर अस्पताल के चक्षु विभाग के ठीक सामने आइसीयू का उद्घाटन किया गया. किंतु आजतक आइसीयू में एक भी मरीज को भरती नहीं किया गया. संबंधित मरीज को आइसीयू में भरती करने के बजाय भागलपुर या पटना रेफर किया जा रहा है. जिसके कारण मुंगेर के जरूरतमंद रोगियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है.
मालूम हो कि आइसीयू में वैसे गंभीर मरीजों को भरती किया जाना है जो हृदय रोग से पीडि़त हों या फिर जो कोमा में हो.
निर्देश बेअसर, चालू नहीं हुआ एसएनसीयू
एसएनसीयू में नवजात शिशु को सेवा मिलनी है. किंतु नवजात शिशु के लिए लगे झूले भी शोभा की वस्तु बनी हुई है. एसएनसीयू में वैसे नवजात शिशु को चिकित्सकीय सेवा दी जानी है. जिसका जन्म समय से पूर्व हो जाता है. या फिर जन्म लेते ही शिशु को कोई गंभीर बीमारी हो. मालूम हो कि फरवरी माह से ही एसएनसीयू में प्रतिदिन लगभग 15 परिचारिकाओं को ड्यूटी पर लगाया जा रहा है. किंतु उसका कोई चिकित्सकीय लाभ नहीं मिल पा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >