सहायिका कर रही केंद्र का संचालन, नहीं मिल रहा लाभ प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 163 की सेविका अपने पति के साथ अप्रैल 2015 से ही झारखंड के झरिया में रह रही थी. जिसको लेकर पोषक क्षेत्र की महिलाओं ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रुपम रानी को आवेदन देकर शिकायत की है. आवेदन में महिलाओं ने कहा है कि सेविका लक्ष्मी कुमारी विगत कई महीनों से अपना कार्य सुचारु ढंग से नहीं कर रही थी और झारखंड में रह रही थी. जिसके कारण सेविका के बदले सहायिका ही केंद्र का संचालन कर रही थी और पोषक क्षेत्र की महिलाओं को पोषाहार का भी वितरण नहीं किया जा रहा था. जिससे निराश होकर क्षेत्र की रुपम कुमारी, रंजीता देवी, गीता देवी, रंजना देवी, रूबी देवी, रूपा देवी, सोल्टी कुमारी, प्रीति चौरसिया सहित अन्य महिलाओं ने सीडीपीओ को आवेदन देकर तत्काल प्रभाव से चयन मुक्त करने की मांग की और किसी दूसरे सेविका की बहाली की मांग की. ताकि आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोषाहार, कुपोषित, अतिकुपोषित बच्चे, गर्भवती एवं धातृ महिला को लाभ मिल सके. इस संदर्भ में सीडीपीओ रुपम रानी का कहना है कि केंद्र संख्या 163 की सेविका ने अपना पद त्याग दिया है वे अनुपस्थित नहीं हैं.
सहायिका कर रही केंद्र का संचालन, नहीं मिल रहा लाभ
सहायिका कर रही केंद्र का संचालन, नहीं मिल रहा लाभ प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 163 की सेविका अपने पति के साथ अप्रैल 2015 से ही झारखंड के झरिया में रह रही थी. जिसको लेकर पोषक क्षेत्र की महिलाओं ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रुपम रानी को आवेदन देकर शिकायत की है. […]
