आइसीएफ अप्रेंटिश वेलफेयर एसोसिएशन ने की शोकसभा फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : शोकसभा में उपस्थित प्रतिनिधि : जमालपुर —————इस्ट कॉलोनी सार्वोजोनीन दुर्गास्थान परिसर में रविवार को आइसीएफ अप्रेंटिश वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में एक शोकसभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता भास्कर कुमार ने की. सभा में इंटीग्रेल कोच फैक्टरी चेन्नई के ट्रेंड अप्रेंटिश वी. हेमंत कुमार के आत्मदाह पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर हूतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई. वक्ताओं ने कहा कि विगत लगभग सत्तर दिनों से वी हेमंत कुमार आइसीएफ अप्रेंटिश वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले लगातार भूख हड़ताल व धरना पर जमा हुआ था. पिछले दिनों चेन्नई में आई भीषण बाढ़ के कारण भी वे अपने साथियों के साथ जमे रहे. इस बीच वे आइसीएफ के महाप्रबंधक से अपनी बहाली की मांग करते रहे. परंतु महाप्रबंधक द्वारा स्थानीय पुलिस के सहयोग से उन्हें प्रताडि़त किया जाता रहा. अंतत: बेरोजगारी, केंद्र सरकार की गलत नीतियों, जीएम के नकारात्मक रवैये तथा आर्थिक तंगी से जूझ रहे हेमंत ने जीएम कार्यालय के समक्ष 10 दिसंबर को आत्मदाह कर लिया. इस दौरान जीएम कार्यालय के कर्मी व आरपीएफ के जवान मूक दर्शक बने रहे. उन्होंने मांग की कि हेमंत के परिजनों को केंद्र सरकार उचित मुआवजा दे तथा आइसीएफ प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई करे अन्यथा एसोसिएशन उग्र आंदोलन पर बाध्य होगा. मौके पर अजय चंद्र, अनिल कुमार गुप्ता, अमरजीत, आदित्यराज, सुमन, रवि, रोहन, सुजीत, राजीव रंजन, अमित, रोहित, कुमार गौरव एवं गोपाल मुख्य रूप से उपस्थित थे.
आइसीएफ अप्रेंटिश वेलफेयर एसोसिएशन ने की शोकसभा
आइसीएफ अप्रेंटिश वेलफेयर एसोसिएशन ने की शोकसभा फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : शोकसभा में उपस्थित प्रतिनिधि : जमालपुर —————इस्ट कॉलोनी सार्वोजोनीन दुर्गास्थान परिसर में रविवार को आइसीएफ अप्रेंटिश वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में एक शोकसभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता भास्कर कुमार ने की. सभा में इंटीग्रेल कोच फैक्टरी चेन्नई के ट्रेंड अप्रेंटिश वी. […]
