शिक्षक हत्याकांड की जांच सीबीआइ से कराने की मांग फोटो संख्या : 19 फोटो कैप्सन : शोकसभा में उपस्थित शिक्षकगण प्रतिनिधि , मुंगेर कन्या मध्य विद्यालय शिवकुंड के शिक्षक अरविंद कुमार एवं मध्य विद्यालय बहादुरपुर के सहायक शिक्षक श्री सिंह के निधन पर रविवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया. प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में आयोजित शोक सभा की अध्यक्षता वरीय शिक्षक नेता नवल किशोर सिंह ने की. उपस्थित शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रख कर मृत शिक्षकों को श्रद्धांजलि दी. प्राथमिक शिक्षक संघ के ज्योतिष प्रसाद सिंह ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने शिक्षक अरविंद पासवान की गोली मार कर हत्या कर दी. जिसकी जितनी भी भर्त्सना की जाय वह कम है. शिक्षकों ने एक स्वर में शिक्षक हत्याकांड की निंदा की. शिक्षकों ने शिक्षक के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी मांग की. वहीं मुख्यमंत्री से हत्याकांड की जांच सीबीआइ से कराने की बात कही. शिक्षकों ने मृतक शिक्षक के परिजनों को एक सप्ताह के अंदर मृत्यु उपरांत मिलने वाली सारी सुविधा मुहैया कराने की मांग जिला प्रशासन से की है. यदि इन कार्यों में जिला प्रशासन टाल मटोल की नीति अपनाती है तो शिक्षक आंदोलन करने को बाध्य होंगे. मौके पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ अरुण कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट के अध्यक्ष रंजन कुमार, शिक्षक नेता हृदय नारायण सिंह, विशाल कुमार राय, रामानंदन कुमार, विकास कुमार, विभा कुमारी, किरण कुमारी, विजय कुमार सुमन, विजय कुमार, विभाष कुमार, महासंघ के सतीश प्रसाद सतीश, बीडी राम सहित अन्य मौजूद थे.
शक्षिक हत्याकांड की जांच सीबीआइ से कराने की मांग
शिक्षक हत्याकांड की जांच सीबीआइ से कराने की मांग फोटो संख्या : 19 फोटो कैप्सन : शोकसभा में उपस्थित शिक्षकगण प्रतिनिधि , मुंगेर कन्या मध्य विद्यालय शिवकुंड के शिक्षक अरविंद कुमार एवं मध्य विद्यालय बहादुरपुर के सहायक शिक्षक श्री सिंह के निधन पर रविवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया. प्राथमिक शिक्षक संघ […]
