वज्ञिान प्रदर्शनी आयोजित

विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित मुंगेर , भाभा मिशन एकेडमी के प्रांगण में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसमें दर्जनों स्कूली बच्चों ने भाग लिया. आर डी एंड डीजे कॉलेज के वनस्पति शास्त्र के विभागाध्यक्ष शब्बीर हसन एवं जयप्रकाश सिन्हा, जेआरएस कॉलेज के विभागाध्यक्ष अवधेश महासेठ, प्रमंडलीय विज्ञान अध्यक्ष सुखदेव विज्ञान प्रदर्शन में उपस्थित […]

विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित मुंगेर , भाभा मिशन एकेडमी के प्रांगण में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसमें दर्जनों स्कूली बच्चों ने भाग लिया. आर डी एंड डीजे कॉलेज के वनस्पति शास्त्र के विभागाध्यक्ष शब्बीर हसन एवं जयप्रकाश सिन्हा, जेआरएस कॉलेज के विभागाध्यक्ष अवधेश महासेठ, प्रमंडलीय विज्ञान अध्यक्ष सुखदेव विज्ञान प्रदर्शन में उपस्थित हुए. अतिथियों ने छात्रों के क्रियाकलाप का जायजा लिया और बच्चों और बेहतर प्रयास करने ही सलाह दी. —————————-बैठक आज मुंगेर : शहर के गुलजार पोखर साईबारा के उर्दू प्राथमिक विद्यालय में तालिमी मरकज के पूर्व स्वयंसेवकों की बैठक सोमवार को होगी. यह जानकारी मो. शकील अहमद ने दी. उन्होंने कहा कि बैठक में शिक्षा के मुद्दों पर गहन विचार विमर्श किया जायेगा. ——————————शिक्षा अनुदेशक की बैठक मुंगेर : अनौपचारिक सह विशेष शिक्षा अनुदेश संघ मुंगेर की एक बैठक रविवार को पोलो मैदान में हुई. उसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मणिकांत कुमार ने की. बैठक में अनुदेशकों की हित में दिये गये उच्च न्यायालय के फैसले एवं सर्वोच्च न्यायालय में सरकार द्वारा दायर एसएलपी की जानकारी दी गयी. मौके पर प्रदेश सचिव पंकज कुमार सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक कुमार दास, प्रदेश कोषाध्यक्ष मुनिस्टर प्रसाद साह, बांका के जिलाध्यक्ष नित्यानंद सिंह, संतोष कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. ——————————बॉलीबुड स्टार की याद में गोष्ठी मुंगेर : बॉलीबुड के स्टार दिलीप कुमार के 93 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किये जाने को लेकर अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की. इस मौके पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता अध्यक्ष शिव कुमार रुंगटा ने की. संरक्षक मधुसूदन आत्मीय ने उन्हें स्कूल ऑफ एक्टिंग बताते हुए कहा कि अमिताभ बच्चन से पहले दिलीप कुमार ने एंग्रीयंग मैन और सफल कॉमेडियन के रूप में अपनी छवि गंगा, जमना एवं कोहिनूर में प्रस्तुति दी. वहीं अलख निरंजन कुशवाहा ने फिल्म आजाद में उनके हास्य अभिनय तथा आदमी में एंग्री चरित्र की अविस्मरणीय छाप छोड़ी. उपाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने कहा कि वे किसी के अभिनय की नकल करने की कोशिश नहीं की. मौके पर अजय किशोर सिन्हा, जेबा परवीन, पुष्पा चंदा ने भी अपने-अपने विचार रखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >