64 वां बिहार टेबुल टेनिस चैंपियनशिप प्रतियोगिता को लेकर बैठक

64 वां बिहार टेबुल टेनिस चैंपियनशिप प्रतियोगिता को लेकर बैठक फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रतिनिधि : मुंगेर 64 वां बिहार टेबुल टेनिस चैंपियनशिप प्रतियोगिता -2015 आगामी 17 से 20 दिसंबर तक मुंगेर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जायेगी. जिसकी सफलता को लेकर शनिवार को मुंगेर टेबुल […]

64 वां बिहार टेबुल टेनिस चैंपियनशिप प्रतियोगिता को लेकर बैठक फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रतिनिधि : मुंगेर 64 वां बिहार टेबुल टेनिस चैंपियनशिप प्रतियोगिता -2015 आगामी 17 से 20 दिसंबर तक मुंगेर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जायेगी. जिसकी सफलता को लेकर शनिवार को मुंगेर टेबुल टेनिस एसोसिएशन की बैठक इंडोर स्टेडियम के टेबुल टेनिस हॉल में हुई. उसकी अध्यक्षता राकेश कुमार ने की. बैठक में कहा गया कि मुंगेर के इतिहास में पहली बार राज्य स्तरीय टेबुल टेनिस चैंपियनशिप आयोजित की जायेगी जो मुंगेर के लिए गौरव की बात है. इतना ही नहीं मुंगेर में टेबुल टेनिस खेल के प्रति खिलाडि़यों में लालसा जगेगी. प्रतियोगिता में 18 जिलों के लगभग 300 खिलाड़ी भाग लेंगे. खिलाडि़यों के रहने की व्यवस्था इंडोर स्टेडियम एवं संग्रहालय में किया गया है. प्रतियोगिता का शुभारंभ 17 दिसंबर को होगा. जिसका उद्घाटन प्रभारी जिलाधिकारी ईश्वर चंद्र शर्मा द्वारा किया जायेगा. जबकि 20 दिसंबर को प्रतियोगिता का समापन होगा. जिसमें मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक शिवेश्वर शुक्ला द्वारा पुरस्कार वितरण किया जायेगा. मौके पर सचिव संजीव कुमार, संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार, मीडिया प्रभारी लाल मोहन सिंह, आर्यभट्ट, दिव्यांशु, अनुज मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >