ताला तोड़ कर लाखों रुपये संपत्ति की चोरी

ताला तोड़ कर लाखों रुपये संपत्ति की चोरी प्रतिनिधि , मुंगेर कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चुआबाग में चोरों ने मंटू चौधरी के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने 75 हजार रुपये नकद के साथ ही लगभग 5 लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली. गृह स्वामी मंटू चौधरी […]

ताला तोड़ कर लाखों रुपये संपत्ति की चोरी प्रतिनिधि , मुंगेर कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चुआबाग में चोरों ने मंटू चौधरी के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने 75 हजार रुपये नकद के साथ ही लगभग 5 लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली. गृह स्वामी मंटू चौधरी के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राप्त समाचार के अनुसार चुआबाग गली नंबर 5 निवासी मंटू चौधरी अपने परिवार के साथ अपनी भगिनी के शादी समारोह में भाग लेने के लिए 4 दिसंबर को कोलकाता गया था. उसने अपने घर के सभी हिस्सों में ताला लगा दिया था. जब मंटू चौधरी 10 दिसंबर को वापस अपने घर आया और मुख्य गेट का ताला खोल कर अंदर पहुंचा तो देखा कि बरामदे पर के ग्रील का ताला टूटा हुआ है. कमरे के दरवाजे का भी ताला टूटा हुआ था. गोदरेज अलमीरा का ताला भी खुला हुआ था. अलमीरा से चोरों ने 75 हजार रुपये नकद, सोने के कंगन, चैन, मंगलसूत्र, सोने की चूड़ी सहित अन्य सोने-चांदी के समान चूरा लिया था. लगभग 5 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरों ने चोरी कर लिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >