रेलकर्मी की पत्नी सहित तीन हिरासत में, पीआर बांड पर रिहा

रेलकर्मी की पत्नी सहित तीन हिरासत में, पीआर बांड पर रिहा आत्मदाह के मामले पर ढाई घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा : दो महीने का समय फोटो संख्या : 16,17,18 फोटो कैप्सन : रेलकर्मी की पत्नी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस, पुलिस व परिजन में हाथापाई एवं रेलकर्मी की जांच करती महिला […]

रेलकर्मी की पत्नी सहित तीन हिरासत में, पीआर बांड पर रिहा आत्मदाह के मामले पर ढाई घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा : दो महीने का समय फोटो संख्या : 16,17,18 फोटो कैप्सन : रेलकर्मी की पत्नी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस, पुलिस व परिजन में हाथापाई एवं रेलकर्मी की जांच करती महिला पुलिसकर्मी प्रतिनिधि : जमालपुरजमालपुर रेल कारखाना के सेवानिवृत्त रेलकर्मी देवकी मंडल के सेवांत लाभ को लेकर उसकी पत्नी राज देवी गुरुवार को आत्मदाह नहीं कर पायी. कारखाना परिसर के निकट पहुंचते ही राज देवी तथा उसके रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया गया. जबकि बाद में रेलकर्मी को भी हिरासत में लेकर इस्ट कॉलोनी थाना लाया गया जहां सदर अनुमंडल अधिकारी के हस्तक्षेप से मामला दो महीने के लिए टाला गया. बाद में तीनों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया.पति व पुत्र संग आत्मदाह की दी थी धमकीरेलकर्मी की पत्नी ने पिछले दिनों अपने पति का सेवांत लाभ दस दिसंबर तक नहीं मिलने की स्थिति में पति व पुत्र के साथ रेल कारखाना के गेट संख्या एक के सामने आत्मदाह की धमकी दी थी. इसको लेकर प्रात: नौ बजे ही कारखाना के गेटों पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया था. इनमें महिला जवानों को भी लगाया गया था. पुलिस लाइन से जवान मंगाये गये थे. रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों व जवान पूरी तरह चौकस थे. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जमालपुर थाना से अग्निशमन सेवा की गाड़ी भी बुलायी गई थी. पहुंचते ही दबोच लिया गया सुरक्षाकर्मी एक नंबर गेट पर तैनात थे, जबकि तीन नंबर गेट से रेलकर्मी की पत्नी अपने रिश्तेदार रामचरित्र मंडल के साथ नजर आयी. रामचरित्र के हाथ में मिट्टी तेल का केन था. उसके साथ कुछ और भी लोग थे. पहचान होते ही दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस उसे इस्ट कॉलोनी थाना ले गयी. जहां सदर अनुमंडल अधिकारी डॉ कुंदन कुमार की मौजूदगी में रेलकर्मी को भी लाया गया. अनुमंडल अधिकारी ने कहा कि मामला पूरी तरह से रेलवे क्षेत्राधिकार का है. मुख्य कारखाना प्रबंधक द्वारा सीनियर लॉ ऑफिसर से विगत 8 दिसंबर को ही मामले की जानकारी देते हुए रिटर्न फैक्स से परामर्श मांगा गया है. जहां से अब तक परामर्श नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि सीडब्लूएम ने भरोसा दिलाया है कि परामर्श मिलते ही वे अपने स्तर से दस दिनों में भुगतान का प्रयास करेंगे. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी विगत जनवरी 2015 में अपनी सेवानिवृत्ति से दो दिन पहले रेलकर्मी द्वारा सेवांत लाभ के लिए आत्मदाह की धमकी दी गई थी. तब कारखाना प्रबंधन द्वारा विभिन्न मद में 2.78 लाख रुपये एकमुश्त की राशि तथा फरवरी से लगभग बीस हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन का लाभ दिया गया. प्रवेश करने वालों की होती रही तलाशीकारखाना में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन तलाशी ली जा रही थी. महिलाओं पर विशेष नजर रखी जा रही थी. सुरक्षाकर्मियों को स्वयं आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज इं. केएस नानरा, जमालपुर के इं. शकलदेव यादव, इस्ट कॉलानी के अवर थानाध्यक्ष दीपक कुमार निदेश देते रहे. जबकि बिहार पुलिस, आरपीएफ, विशेष शाखा के अधिकारी सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार प्रभाकर, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी जय प्रकाश कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >