दवा दुकानों में छापा, हड़कंप मुंगेर . राज्य सरकार के निर्देश पर मुंगेर के ड्रग इंस्पेक्टर सरोज कुमारी के नेतृत्व में गठित जांच दल ने दो दुकानों पर छापेमारी की और दवाओं की पड़ताल की. जांच दल में ड्रग इंस्पेक्टर सतीश कुमार एवं राजकुमार रंजन भी शामिल है. साथ ही दंडाधिकारी व पुलिसकर्मी को भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैनात किया गया है. बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश पर जिलों में टीम गठित कर दवा दुकानों की जांच के आदेश दिये गये हैं. जिसके आलोक में मुंगेर के भटनागर इंटरप्राइजेज एवं रवि मेडिकल हॉल बड़ी बाजार में जांच की गयी. ड्रग इंस्पेक्टर सरोज कुमारी ने बताया कि जांच के दौरान कुछ दवाओं के बिल नहीं मिल पाये हैं. जबकि कई दवाओं के सेंपल संग्रह किये गये हैं. जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जायेगा. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा कि जिन दवाओं को सरकार ने प्रतिबंधित कर रखा है उसकी बिक्री न हो. उन्होंने कहा कि जांच दल द्वारा लगातार दवा दुकानों की जांच की जायेगी. इधर दवा दुकानों की जांच ने दवा विक्रेताओं की परेशानी बढ़ा दी है. अवैध शराब बरामद फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : विदेशी शराब बरामद बरियारपुर : बरियारपुर थाना क्षेत्र के सोतीपुल के समीप एक होटल के बाहर गुमटी से पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर 40 बीयर बोतल बरामद किया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर सोतीपुल के निकट होटल के बाहर गुमटी से 40 बीयर की बोतल एवं 750 एमएल का 20 बीयर एवं 375 एमएल का 20 मेकडबल का बोतल बरामद किया है. इस छापेमारी से अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है. स्कारपियो के धक्के से युवक घायल धरहरा : धरहरा के गांधी मैदान में गुरुवार की शाम जहां कुछ युवक फुटबॉल खेल रहे थे. वहीं एक युवक स्कारपियो वाहन लेकर मैदान में प्रवेश किया और मैदान के अंदर ही गाड़ी को चलाने लगा. खिलाडि़या ने जब इसका विरोध किया तो स्कारपियो द्वारा गौरव कुमार नामक युवक को धक्का मार कर घायल कर दिया गया. गंभीर अवस्था में उसे धरहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल युवक धरहरा निवासी संजीव सिंह का पुत्र बताया जाता है.
दवा दुकानों में छापा, हड़कंप
दवा दुकानों में छापा, हड़कंप मुंगेर . राज्य सरकार के निर्देश पर मुंगेर के ड्रग इंस्पेक्टर सरोज कुमारी के नेतृत्व में गठित जांच दल ने दो दुकानों पर छापेमारी की और दवाओं की पड़ताल की. जांच दल में ड्रग इंस्पेक्टर सतीश कुमार एवं राजकुमार रंजन भी शामिल है. साथ ही दंडाधिकारी व पुलिसकर्मी को भी […]
