प्रधानाध्यापक ने मांगी माफी फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित जमालपुर : राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ी आशिकपुर में सोमवार को एक बार फिर ग्रामीण महिलाओं की बैठक हुई. बैठक में प्रधानाध्यापक रामलखन राम सहित पूर्व वार्ड पार्षद इंदू देवी तथा वर्तमान पार्षद रामवृक्ष तांती सहित दर्जन भर से अधिक स्थानीय महिलाएं भी शामिल हुई. पिछले दिनों प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय परिसर में देह व्यापार में स्थानीय महिलाओं के भी शामिल होने संबंधी बयान को लेकर पिछले शनिवार को भी ऐसी ही बैठक आयोजित की गयी थी. जबकि सोमवार की बैठक में प्रधानाध्यापक ने स्थानीय महिलाओं से अपने आवेदन में उनका जिक्र करने के लिए माफी मांग ली. उधर बैठक में भी पूर्व पार्षद ने उत्प्रेरण केंद्र में नियुक्ति संबंधी अनियमितता की भी बात कही. ——————————20 बोरा खाद्यान्न जब्त फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : थाना में जब्त खाद्यान्न जमालपुर : जमालपुर-मुंगेर पथ गायत्री मंदिर के समीप अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललित मोहन शर्मा ने सोमवार को 20 बोरा खाद्यान्न को पकड़ा जो एक जुगाड़ गाड़ी पर ले जाया जा रहा था. जब एसडीपीओ की गाड़ी वहां रुकी तो जुगाड़ गाड़ी का चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला. उन्होंने खाद्यान्न लदा वाहन को जमालपुर थाना में भेजवा दिया. एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गये खाद्यान्न के संदर्भ में आपूर्ति विभाग के अधिकारी को खबर कर दी गयी है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. प्रथम दृष्टया खाद्यान्न कालाबाजारी का प्रतीत होता है. क्योंकि उनकी गाड़ी रुकते ही जुगाड़ गाड़ी का चालक खाद्यान्न लदे वाहन को छोड़ कर फरार हो गया.
प्रधानाध्यापक ने मांगी माफी
प्रधानाध्यापक ने मांगी माफी फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित जमालपुर : राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ी आशिकपुर में सोमवार को एक बार फिर ग्रामीण महिलाओं की बैठक हुई. बैठक में प्रधानाध्यापक रामलखन राम सहित पूर्व वार्ड पार्षद इंदू देवी तथा वर्तमान पार्षद रामवृक्ष तांती सहित दर्जन भर से अधिक स्थानीय महिलाएं भी […]
