चिकत्सिकों के ड्यूटी में कोताही बर्दास्त नहीं : सिविल सर्जन

मुंगेर : सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ ने सोमवार को सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पेयजल, बेड, गंदगी व चिकित्सकों के ड्यूटी की स्थिति में अनियमितता पायी. साथ ही अस्पताल उपाधीक्षक को निर्देश दिया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अविलंब सुधार लायी जाय. लगातार अखबार […]

मुंगेर : सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ ने सोमवार को सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पेयजल, बेड, गंदगी व चिकित्सकों के ड्यूटी की स्थिति में अनियमितता पायी. साथ ही अस्पताल उपाधीक्षक को निर्देश दिया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अविलंब सुधार लायी जाय.

लगातार अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को सिविल सर्जन ने संज्ञान लेते हुए अस्पताल के विभिन्न वार्डों, दवा काउंटर, जांच घर व पंजीयन काउंटर का बारी- बारी से निरीक्षण किया. वहां पर मौजूद चिकित्सक, मेडिकल स्टाफों एवं कर्मियों से उन्होंने विस्तृत जानकारी भी ली.ड्यूटी में कोई समझौता नहींसिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की कोई कमी नहीं है. बावजूद प्राय: यह सुनने को मिलता है कि ड्यूटी के दौरान चिकित्सक मौजूद ही नहीं रहते हैं.

उन्होंने अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा को निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सकों से वे नियमित ड्यूटी लें तथा उनके ड्यूटी पोस्ट का निरीक्षण भी करें. जिससे मरीजों का इलाज प्रभावित न हो. खास कर प्रसव केंद्र में पांच-पांच चिकित्सक के होने के बावजूद भी नियमित रूप से ड्यूटी नहीं होने पर सिविल सर्जन ने नाराजगी जाहिर की.

तीन महिला चिकित्सक के अलावे दो पुरुष चिकित्सक जो एमॉक ट्रेंड हैं, उन्हें भी प्रसव केंद्र में ही नियमित ड्यूटी पर लगाने का निर्देश दिया.गंदगी देख भड़के सिविल सर्जनअस्पताल की स्वच्छता भले ही आउट सोर्सिंग के हवाले कर दिया गया हो. किंतु अस्पताल में सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है. सोमवार को सिविल सर्जन द्वारा अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सफाई की पोल खुल गयी. पुरुष वार्ड हो या फिर महिला वार्ड हर जगह गंदगी ही गंदगी नजर आ रही थी.

जिस पर सिविल सर्जन भड़क उठे. उन्होंने कहा कि लगता ही नहीं है कि अस्पताल में सफाई के लिए बाहरी श्रोतों को लगाया गया है. उन्होंने इसके लिए अस्पताल उपाधीक्षक को साफ शब्दों में कह दिया कि अस्पताल में किसी भी सूरत में गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए, इसके लिए वे खुद से सफाईकर्मी की निगरानी करें.दवा खरीद के लिए दिया निर्देशमालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में दवाओं की घोर कमी चल रही है. जिसके कारण मरीजों को बाहर से दवाओं की खरीदारी करनी पड़ रही है.

सिविल सर्जन ने अस्पताल उपाधीक्षक को आवश्यक दवाओं की खरीद के लिए स्पष्ट निर्देश दिया. साथ ही कहा कि दवाओं की खरीदारी के लिए उन्हें राशि की कमी नहीं होने दी जायेगी. इसके अलावे विभिन्न वार्डों व परीक्षण स्थल पर बीपी मशीन, ऑक्सीजन, आला व थर्मामीटर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >