मुंगेर : प्रभात खबर शॉपिंग फेस्टिवल के तहत उपभोक्ताओं को उपहार की बौछार हो रही है. एक ओर जहां इस योजना के तहत संबद्ध स्टॉलों पर ग्राहक रेडिमेड कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स, ज्वेलरी, घरेलू समान खरीद रहे हैं तो दूसरी ओर बरियारपुर के राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर स्थित मंत्रिका पेट्रोल पंप पर डीजल व पेट्रोल खरीद कर उपहार योजना में शामिल हो रहे. मुंगेर-बरियारपुर राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर स्थित मंत्रिका पेट्रोल पंप इस योजना में शामिल है.
जहां कोई भी ग्राहक न्यूनतम 200 रुपये का पेट्रोल या डीजल खरीदारी कर इस योजना में भाग ले सकते हैं. अबतक मुंगेर जिले के लगभग एक सौ ग्राहक इस योजना में शामिल होकर लॉटरी के माध्यम से उपहार जीते हैं. प्रतिदिन दर्जनों उपभोक्ता उपहार पाने वाले की सूची में शामिल हो रहे. हर उपभोक्ताओं को खरीदारी के बाद कंपनी द्वारा जारी नंबर पर अपने मोबाइल से 5676774 पर एक एसएमएस करना है.
मुंगेर शहर में हरि इलेक्ट्रॉनिक्स गुलजार पोखर, मुंगेर इलेक्ट्रिक हाउस आजाद चौक, मुंगेर म्यूजिकल स्टोर केनरा बैंक के समीप, ललन ठाकुर ज्वेलर्स बेकापुर, षोडशी ज्वेलर्स बड़ी बाजार, डिजायर रेडिमेड कपड़े की दुकान बड़ी बाजार, घराना जेनरल स्टोर बड़ी बाजार, महादेव ऑटो बिंदवारा मोड़ शामिल है.
