टेटियाबंबर : गंगटा पंचायत के बसमता गांव में श्रीश्री 108 विषहरी मां की तीसरी वर्षगांठ पर रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. जिसमें 108 कन्याओं ने भाग लिया. कलश शोभा यात्रा देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सड़क किनारे उमड़ पड़ी. विषहरी मां की तीसरी वर्षगांठ पर उचचेश्वर नाथ महादेव देवघरा स्थित शिवगंगा को साक्षात मानकर 108 कन्याओं ने कलश में जल भरकर अपने माथे पर रखा.
शिवगंगा से निकली कलश शोभा यात्रा छाता, दरियापुर, कुनौली, डढ़ियार, पड़ेरिया, उपरचक होते हुए बसमता विषहरी स्थान पहुंची. जहां कलश को मां विषहरी के स्थान में समर्पित किया गया.
पूजा समिति के सदस्यों के अनुसार 26 अक्तूबर को विषहरी मां का भूमि पूजन तथा 27 अक्तूबर को भक्ति जागरण का आयोजन किया जायेगा. जिसकी तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है. पूजा समिति के सदस्य संजय कुमार, विनोद भगत, भैरो गोस्वामी, पप्पू भगत संतोष पंडित, रामजी भगत, कंपनी यादव, राजेंद्र पंडित, प्रभात कुमार दिन रात तैयारी में लगे हुए है.
