कोड़ा मैदान में लगी जाम मुंगेर . शहर के अत्यंत व्यस्त चौक कोड़ा मैदान में रविवार को वाहन चालकों की आपाधापी में जाम की स्थिति बनी रही. जिसके कारण आधा घंटा तक राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. राहगीरों ने बताया कि रविवार होने के कारण चौक पर यातायात पुलिस के जवान तैनात नहीं थे. जिसके कारण वाहन चालकों की मनमानी रही और आधा घंटा तक जाम लगी रही. आज से खुलेगा विद्यालय मुंगेर . पूजा अवकाश के उपरांत सोमवार से सरकारी कार्यालयों व विद्यालयों में सामान्य रुप से कार्य आरंभ हो जायेगा. पूजा को लेकर मुंगेर के सभी सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालय बंद थे. बच्चों ने जमकर छुट्टियों का मजा लिया. अब जबकि सोमवार से स्कूल खुलने वाले हैं तो न केवल छात्र-छात्राएं बल्कि उनके अभिभावक भी तैयारी में जुट गये हैं. मंगलवार से बाजार में लौटेगी रौनक मुंगेर . पूजा खत्म होने के बाद लोगों के खुमारी नहीं उतरी. जिसके कारण बाजार में रौनक नहीं रह गयी थी. विदित हो कि शुक्रवार एवं शनिवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का दौर चलता रहा. जिसके कारण बाजार में भीड़ तो थी. पर खरीदारी पर ग्रहण लग गया. रविवार को छुट्टी के कारण बाजार में लोग नहीं पहुंचे. क्योंकि दुर्गा विसर्जन की खुमारी उन पर से नहीं उतरी. सोमवार को बाजार बंद रहती है. अब मंगलवार से पुन: बाजार में रौनक लौटेगी.
कोड़ा मैदान में लगी जाम
कोड़ा मैदान में लगी जाम मुंगेर . शहर के अत्यंत व्यस्त चौक कोड़ा मैदान में रविवार को वाहन चालकों की आपाधापी में जाम की स्थिति बनी रही. जिसके कारण आधा घंटा तक राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. राहगीरों ने बताया कि रविवार होने के कारण चौक पर यातायात पुलिस के जवान तैनात […]
