तारापुर/ संग्रामपुरहजरत : मुहम्मद के नवाशे हजरत इमाम हुसैन द्वारा करबला के मैदान में यजीद व नसारा के साथ जो प्रेम भाईचारा और इनसानियत का मिशाल पेश किया गया था. वह आज भी कायम है.
रविवार को तारापुर एवं संग्रामपुर के विभिन्न क्षेत्रों से ताजिया जुलूस निकला. जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. ताजिया जुलूस के साथ अखाड़ा भी निकला. जो तारापुर के उर्दू चौक से चलकर तारापुर देवगांव स्थित करबला में पहलाम किया. इस बीच तारापुर के बाजारों में ताजिया को लेकर चल रहे अखाड़ा में युवकों ने बेहतरीन करतब दिखा कर लोगों को दांत तले अंगुली दबबा दिया. ताजिया जुलूस एवं अखाड़ा के करतब देखे के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
मुस्लिम धर्मांवलंबियों ने कहा कि हजरत मुहम्मद के नवाशे हजरत इमाम हुसैन द्वारा करबला के मैदान में यजीद व नसारा के साथ जो प्रेम भाईचारा और इनसानियत का मिशाल पेश किया गया था वहीं आज भी करबला के मैदान में देखा गया. हमे सोचना चाहिए कि हम यजीद व नसारा के लश्करों के साथ खड़े है या हजरत इमाम हुसैन के इनसानियत के साथ खड़े है.
करबला गवाह है कि जिस यजीद व नसारा के सैनिकों सहित उनके घोड़ों को भी अपनी मशक से पानी पिलाया. इनसानियत की मिशाल पेश करने वाले हजरत इमाम हुसैन के सभी सैनिकों एवं दूधमंुहे बच्चों को भी यजीद एवं नसारा ने पानी नहीं पिलाया. उन्हें कैद करके उनकी हत्या कर दी. आज भी उन्हीं के याद में इस त्योहार को मनाया जाता है.
ताजिया जुलूस व अखाड़ा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे. एसडीओ शैलेंद्र कुमार भारती, एसडीपीओ टीएन विश्वास, बीडीओ दुर्गा शंकर, थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार लगातार सुरक्षा का मुआयना करते देखे गये. सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस के जवान तैनात थे. ————————– मुहर्रम के ग्यारहवीं पर निकली ताजिया जुलूस : जमालपुर —————लौह नगरी जमालपुर में मुहर्रम के ग्यारहवीं को ताजिया का जुलूस निकाला जायेगा.
यहां के चार इमामवाड़े से ताजिया का जुलूस निकाला जाता है. इसमें सदर बाजार, खलासी मुहल्ला, वलीपुर तथा नीम गाछ सदर बाजार शामिल है. मुसलिम धर्मावलंबियों द्वारा करबला के मैदान में धर्म की रक्षा के लिए हजरत मोहम्मद साहब के दोनों नवासे हसन एवं हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम के मौके पर उन्हें नमन किया जाता है.
उनकी शान में ताजिया का जुलूस निकाला जाता है. इस मौके पर श्रद्धालुओं ने जांबाज शहीदों की याद में इबादत की, रोजा रखा तथा फातिहा पढ़ा. बताया गया कि दुर्गापूजा को लेकर आपसी भाईचारा के लिए इस बार ग्यारहवीं को रविवार की देर रात्रि ताजिया का जुलूस निकाला जायेगा. जुलूस को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया.
