मुंगेर : प्रभात खबर शॉपिंग फेस्टिवल में लगातार उपहारों की वर्षा हो रही है. शॉपिंग फेस्टिवल में शामिल दुकानों से खरीददारी करने पर ग्राहकों को लॉटरी के माध्यम से लगातार इनाम मिल रहे हैं. शॉपिंग फेस्टिवल के पार्टनर हरि इलेक्ट्रॉनिक्स गुलजार पोखर में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है.
यहां ग्राहक टीवी, फ्रिज, वार्शिंग मशीन के साथ अन्य समान की खरीदारी कर रहे हैं. विदित हो कि प्रभात खबर शॉपिंग फेस्टिवल ऑफर योजना सिर्फ 11 नबंवर तक ही संचालित है. शहर के षोडशी ज्वेलर्स बड़ी बाजार, हरि इलेक्ट्रॉनिक्स गुलजार पोखर, मुंगेर इलेक्ट्रिक हाउस आजाद चौक,
मुंगेर म्यूजिकल स्टोर केनरा बैंक के समीप, डिजायर रेडिमेड कपड़े की दुकान बड़ी बाजार, घराना जेनरल स्टोर बड़ी बाजार, महादेव ऑटो बिंदवारा मोड़ शामिल है. मुंगेर-बरियारपुर राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर स्थित मंत्रिका पेट्रोल पंप इस योजना में शामिल है. ग्राहक अपने पसंद के ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, मोबाइल, वाटर प्यूरिफायर, ऑटो की खरीददारी कर सिर्फ एक एसएमएस के माध्यम से प्रभात खबर की ओर से जारी लॉटरी सिस्टम में शामिल होकर आकर्षक उपहार जीत रहे हैं.
