स्नातक सेमेस्टर-3 में अबतक कुल 5,461 नामांकन

24 फरवरी से सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया है जारी

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने 24 फरवरी से अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की है. इसमें अबतक कुल 5,461 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार उक्त सत्र में विद्यार्थियों को 24 से 28 फरवरी तक बिना विलंब शुल्क नामांकन का समय दिया गया है. वहीं नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन के लिए सेमेस्टर-1 व 2 को मिलाकर कुल 28 क्रेडिट होना अनिवार्य होगा. जबकि नामांकन के बाद सभी कोटि की छात्राएं तथा एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को शून्य पेमेंट को वेरिफाइ करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 5,461 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. इसमें कला संकाय में 4,557, विज्ञान संकाय में 836 तथा वाणिज्य संकाय में 68 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >