नोट डबलर फानूस की मौत, उठे सवाल

जानकीनगर :जानकीनगरथाना क्षेत्र की अभय राम चकला पंचायत के विनोबा ग्राम में शुक्रवार शाम लगभग 05:45 बजे नोट दुगुना करने वाले गिरोह के सरगना फानूस की अपने आवास में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. फानूस के सिर में गोली लगी है. फानूस ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गयी है यह चर्चा का […]

जानकीनगर :जानकीनगरथाना क्षेत्र की अभय राम चकला पंचायत के विनोबा ग्राम में शुक्रवार शाम लगभग 05:45 बजे नोट दुगुना करने वाले गिरोह के सरगना फानूस की अपने आवास में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. फानूस के सिर में गोली लगी है. फानूस ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गयी है यह चर्चा का विषय बना हुआ है. बहरहाल पुलिस ने पहुंच कर मामले में आगे की प्रक्रिया आरंभ कर दी है.

जनवरी 2015 में सुर्खियों में आया था फानूस : मो फानूस दो जनवरी 2015 की रात उस समय सुर्खियों में आया जब हत्याकांड के एक मामले में अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद दल-बल के साथ फानूस के घर छापेमारी के लिए पहुंचे थे. उस समय ग्रामीणों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया था और पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था जिसमें डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे. ग्रामीणों के हमले में एएसपी दिलनवाज अहमद बाल-बाल बचे थे. उसके बाद मामले में थाना कांड संख्या 02/15 दर्ज कराया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >