अधिकारियों ने किया कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण, हटाया अतिक्रमण

फोटो संख्या : 17 फोटो कैप्सन : कांवरिया पथ का जायजा लेते अधिकारी प्रतिनिधि , तारापुर तारापुर अनुमंडल के सभी बीडीओ,सीओ एवं विभिन्न थाना के थानाध्यक्षों ने कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण किया. अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन ने पथ से अतिक्रमण को भी हटाया. अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर तारापुर बीडीओ दुर्गा शंकर, असरगंज के […]

फोटो संख्या : 17 फोटो कैप्सन : कांवरिया पथ का जायजा लेते अधिकारी प्रतिनिधि , तारापुर तारापुर अनुमंडल के सभी बीडीओ,सीओ एवं विभिन्न थाना के थानाध्यक्षों ने कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण किया. अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन ने पथ से अतिक्रमण को भी हटाया. अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर तारापुर बीडीओ दुर्गा शंकर, असरगंज के बीडीओ सूजर कुमार एवं संग्रामपुर के बीडीओ प्रीतम आनंद, एमओ कमल जायसवाल, सीओ विद्यानंद राय, रंजीत कुमार, असरगंज थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण किया. प्रशासनिक स्तर पर मार्ग में सड़क किनारे दोनों ओर पीलर गाड़े हैं. जिसके बीच किसी प्रकार का कांवर स्टैंड, दुकान के अग्र भाग, चौकी अथवा शेड लगाने पर पाबंदी लगायी गयी है. लेकिन दुकानदारों ने उस आदेश को दरकिनार करते हुए पीलर के बीचोबीच अतिक्रमण कर लिया. अधिकारियों ने स्वयं पीलर बीच से अतिक्रमण को हटाया. अधिकारियों ने रहमतपुर एवं तेघड़ा में स्कूल तक जाने का संकेत चिन्ह मार्ग में लगाने का निर्णय किया. ताकि कांवरिया स्कूल पहुंच कर रात्रि विश्राम कर सके. असरगंज थाना के आगे मार्ग का अतिक्रमण कर पक्की संरचना किये जाने पर खुद थाना प्रभारी ने खंती से उसे तोड़ा और दो घंटे के अंदर अतिक्रमण मुक्त करने को कहा. अधिकारियों ने गोगाचक के समीप धर्मशाला का निरीक्षण किया और केयर टेकर को पंखा लगाने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >