शास्त्री चौक 3 नंबर गुमटी पर घंटों लगी रही जाम

फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : जाम में फंसे वाहन व राहगीर प्रतिनिधि, मुंगेर शनिवार एवं रविवार को हुई बारिश ने मुंगेर शहर में यातायात व्यवस्था को पूरी तरह तहस-नहस कर दी है. एक ओर जहां पूरबसराय रेलवे अंडर ब्रिज में पानी जमा हो जाने के कारण आवागमन प्रभावित हुई है. वहीं रेलवे गुमटी नंबर […]

फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : जाम में फंसे वाहन व राहगीर प्रतिनिधि, मुंगेर शनिवार एवं रविवार को हुई बारिश ने मुंगेर शहर में यातायात व्यवस्था को पूरी तरह तहस-नहस कर दी है. एक ओर जहां पूरबसराय रेलवे अंडर ब्रिज में पानी जमा हो जाने के कारण आवागमन प्रभावित हुई है. वहीं रेलवे गुमटी नंबर 3 पर दबाव बढ़ गया है. यहां सड़क के कटाव से सोमवार को दिन भर रूक-रूक कर जाम की स्थिति बनी रही. घंटों लोग जाम में फंसे रहे. लेकिन इस ओर न तो नगर निगम प्रशासन कोई ध्यान दे रहा और न ही जिला प्रशासन. अलबत्ता यह पुल के एक हिस्से में एक बैंड पार्टी का ठेला लगा कर छोड़ दिया गया है. जिसके कारण आवागमन बाधित हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >