इ किसान भवन का विधायक ने किया उद्घाटन

-एक करोड़ की लागत से बना है भवनफोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : उद्घाटन करते विधायक शैलेश कुमार.प्रतिनिधि, धरहरा क्षेत्रीय विधायक शैलेश कुमार ने गुरुवार को लगभग एक करोड़ की लागत से धरहरा प्रखंड कार्यालय के समीप बने ई किसान भवन का उद्घाटन किया. साथ ही ईटवा-मुसहरी से घनश्याम स्थान दशरथपुर तक पीसी सड़क का […]

-एक करोड़ की लागत से बना है भवनफोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : उद्घाटन करते विधायक शैलेश कुमार.प्रतिनिधि, धरहरा क्षेत्रीय विधायक शैलेश कुमार ने गुरुवार को लगभग एक करोड़ की लागत से धरहरा प्रखंड कार्यालय के समीप बने ई किसान भवन का उद्घाटन किया. साथ ही ईटवा-मुसहरी से घनश्याम स्थान दशरथपुर तक पीसी सड़क का शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने विकास की अपनी प्रतिबद्धता को दोहरायी. विधायक ने कहा कि ई किसान भवन का निर्माण 99 लाख 94 हजार 450 रुपये की लागत से की गयी है. साथ ही उन्होंने बताया कि ईटवा-मुसहरी से घनश्याम स्थान दशरथपुर तक 20 लाख आठ हजार 55 रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण किया जायेगा. इस मौके पर विधायक को ग्रामीणों ने ईटवा में नाला निर्माण कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को सराहा है. उसी आलोक में जमालपुर विधानसभा का चहुमुखी विकास किया जायेगा. ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्कर सामग्री सीडीपीओ द्वारा भेजे जाने का विरोध करते हुए कहा कि आइसीडीएस द्वारा आंगनबाड़ी सेविका के खाता में राशि भेजी गयी थी. परंतु सीडीपीओ ने सभी आंगनबाड़ी को फरमान जारी कर सीडीपीओ कार्यालय में राशि जमा कर उपस्कर सामग्री पटना के दुकान से भेजवाया जो असंवैधानिक है. मौके पर मुखिया मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोहर सिंह, अविनाश जायसवार, सुरेश राम, नवीन सिंह, आनंद मोहन सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >