कृषि यांत्रिकीकरण मेला आयोजित

फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : कृषि मेला प्रतिनिधि , मुंगेर स्थानीय पोलो मैदान में सोमवार को कृषि यांत्रिकीकरण मेला का शुभारंभ किया गया. जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मेले का उद्घाटन किया. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक इस मेले का उपयोग करें. कृषि यंत्रों की खरीद के लिए […]

फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : कृषि मेला प्रतिनिधि , मुंगेर स्थानीय पोलो मैदान में सोमवार को कृषि यांत्रिकीकरण मेला का शुभारंभ किया गया. जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मेले का उद्घाटन किया. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक इस मेले का उपयोग करें. कृषि यंत्रों की खरीद के लिए सरकार ने जो व्यवस्था की है उसका लाभ उठायें. पोलो मैदान में आयोजित कृषि मेले में किसानों ने कहीं डीजल पंप सेट की खरीदारी की तो कहीं अन्य कृषि यंत्रों की. मेले में अनाज रखने के लिए कोठी की बिक्री भी जमकर हुई. विभिन्न प्रकार के पाइप से लेकर कुदाल व खुरपी की भी बिक्री की जा रही है. जहां अनुदानित दर पर किसानों को यंत्र मिल रहे हैं. वैसे किसानों का कहना था कि डीजल पंप सेट सहित अन्य महंगे उपकरण बाजार से अधिक मूल्य पर यहां मिल रहे हैं. किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि यंत्र के दुकानदारों के बीच घालमेल की भी शिकायत की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >