मुंगेर. सिविल सर्जन डॉ राजू ने शुक्रवार को प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में बने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की ऑनलाइन समीक्षा की. जहां जिले में चल रहे टीकाकरण, भाव्या, एनसीडी, एएनसी सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान कम उपलब्धि को लेकर धरहरा, बरियारपुर और टेटियाबंबर के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक और ब्लॉक एमएनई पर कार्रवाई की गयी है. इस दैरान कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रामप्रवेश प्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो फैजान आलम अशरफी, डिस्ट्रिक एमएनई शिशिप्रकाश तथा अस्पताल प्रबंधक मो तौसिफ हसनैन मौजूद थे. सिविल सर्जन ने बताया कि शनिवार को जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी प्रखंडों में संचालित टीकाकरण, एसटीडी, एएनसी, आरआई कार्यक्रमों के साथ भाव्या, ओपीडी, टोकन डिस्पले सिस्टम की स्थिति, स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षाकर्मियों की उपलब्धता और उनके कार्य की स्थिति आदि की समीक्षा की गयी. इस दौरान सदर अस्पताल में लगे सुरक्षाकर्मियों की लगातार मिल रही शिकायतों पर संबंधित एजेंसी को चेतवानी दी गयी है. साथ ही सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को सुरक्षाकर्मियों के कार्यों की मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि समीक्षा के दौरान धरहरा प्रखंड में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति सही नहीं पाये जाने पर स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश सिंह और ब्लॉक एमएनई अजीत कुमार के एक सप्ताह के वेतन कटौती का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया गया है. इसके अतिरिक्त बरियारपुर प्रखंड में एक्स-रे के डाटा की इंट्री भाव्या पर शून्य पाये जाने के कारण वहां के स्वास्थ्य प्रबंधक विश्वरंजन सिन्हा तथा ब्लॉक एमएनई रवि रंजन के वेतन की कटौती की गयी है. साथ ही एक्स-रे के डाटा इंट्री पोर्टल पर कम होने के कारण टेटियाबंबर प्रखंड के स्वास्थ्य प्रबंधक बबलू कुमार और ब्लॉक एमएनई प्रवीन कुमार से स्पष्टीकरण पूछा गया है.
सिविल सर्जन के समीक्षा बैठक में कई कर्मियों पर गिरी गाज
सिविल सर्जन डॉ राजू ने शुक्रवार को प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में बने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की ऑनलाइन समीक्षा की.
